Monday, July 15, 2024
Homeउत्तर प्रदेशPathan Controversy: अयोध्या के महंत परमहंस आचार्य ने फिल्म 'पठान' का किया...

Pathan Controversy: अयोध्या के महंत परमहंस आचार्य ने फिल्म ‘पठान’ का किया विरोध, शाहरुख खान को जिंदा जलने की दी धमकी

- Advertisement -

Pathan Controversy 

इंडिया न्यूज, अयोध्या (Uttar Pradesh)। ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में पठान के बेशर्म गाने को लेकर विरोध चल रहा है। इस गाने में दीपिका द्वारा भगवा रंग की बिकिनी पहनने को लेकर कई सनातन समर्थक गुस्से से भरे हुए हैं और फिल्म का विरोध कर रहे हैं। #BoycottPathaan भी कई दिनों से ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच अयोध्या में एक साधु ने अभिनेता शाहरुख खान और उनके फिल्म के खिलाफ जमकर विरोध किया। साथ ही शाहरुख़ खान को जिन्दा जलने की भी धमकी दी।

शाहरुख को जिंदा जलने की धमकी
अयोध्या में एक साधु ने अभिनेता शाहरुख खान और उनके फिल्म के खिलाफ जमकर विरोध किया। अभिनेता की आगामी फिल्म पठान के गीत बेशरम रंग का विरोध करते हुए महंत ने शाहरुख़ खान को जिन्दा जला देने की धमकी दी है। महंत की पहचान अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य के रूप में हुई है। उन्होंने दावा किया कि गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा बिकनी ने हिंदू धर्म का अपमान किया है। संत ने फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और इसके पोस्टर जलाए। महंत ने कहा है कि हमारे सनातन धर्म के लोग इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया। अगर मुझे फिल्म जिहादी शाहरुख खान से मिलने का मौका मिला, तो मैं उन्हें जिंदा जला दूंगा।

सिनेमा घर में लगा देंगे आग
संत ने यह भी चेतावनी दी कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो वह सिनेमाघरों में आग लगा देंगे। उन्होंने पथान को रिलीज करने वाले सिनेमाघरों को जलाने की भी धमकी दी है। साथ ही उन्होंने जनता से फिल्म का बहिष्कार करने का आह्वान भी किया है।इससे पहले शहर के एक और संत महंत राजू दास ने हनुमान गढ़ी में पथान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। संत ने दावा किया था कि बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार सनातन धर्म का अपमान करने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के तरीके ढूंढते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भगवा बिकनी पहनकर गाने में इस तरह के स्टेप्स करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ”मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे उन सिनेमाघरों में आग लगा दें जहां पठान दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Car Accident: लखनऊ के गोमती नदी में गिरी कार, महिला समेत 2 लापता

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular