Friday, July 5, 2024
HomeCrime NewsPauri News: पौड़ी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार,पेशे...

Pauri News: पौड़ी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार,पेशे से है चालक

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Accused arrested for raping a minor girl in Pauri) दुष्कर्म मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व पोक्सो तथा जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में किया मुकदमा दर्ज।

खबर में खास:-

  • पौड़ी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
  • आरोपी बहला-फुसलाकर नाबालिग को साथ ले गया
  • आरोपी ने किसी को ना बताने का दबाव देते हुए जान से मारने की धमकी दी

 

आरोपी बहला-फुसलाकर नाबालिग को साथ ले गया

पौड़ी तहसील के अंतर्गत राजस्व क्षेत्र के गांव की नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पेसे से एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र के रेवेन्यू इंस्पेक्टर सुदामा सिंह रावत ने बताया कि विकासखंड कोट के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की के पिता द्वारा राजस्व पुलिस को तहरीर दी गई थी कि उनकी पुत्री को एक व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसके बाद आरोप है कि आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ जबरन शारीरिक शोषण किया। उसके बाद आरोपी ने किसी को ना बताने का दबाव देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद से पीड़िता का परिवार पुलिस के पास पहुंचा।

आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया

राजस्व उपनिरीक्षक देवरानी ने बताया कि नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको की कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Also Read: Uttarakhand News: लक्सर में कोरोना से 2 लोगों की मौत! जिला प्रशासन कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular