Thursday, July 4, 2024
Homeउत्तराखंडPauri News: बंदरों के लिए लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार, गांव...

Pauri News: बंदरों के लिए लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार, गांव में खौफ का माहौल

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़ ), पौड़ी : क्षेत्र में बंदरों के आतंक से बचने के लिए लगाए गए पिंजरे में गुलदार को कैद देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। बता दें, वन विभाग ने बंदर के आतंक के चलते क्षेत्र में पिंजरे लगाए थे।

खबर में खास:-

  • दरों के आतंक से बचने के लिए लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद
  • वन विभाग की टीम ने गुलदार का रेस्क्यू कर उसे नागदेव रेंज ले गई

बंदरों के पिंजरे में गुलदार को कैद देख ग्रामीणों में हलचल

पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के अणेथ गांव में उस वक्त ग्रामीणों के होश फाख्ता हो गए, जब बंदरों को कैद करने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। घटना की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान मल्ली जयवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों द्वारा ग्रामीणों को काटकर घायल करने की घटनाएं होने पर ग्रामीणों को बंदरो के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में बंदर पकड़ने वाले पिंजरे लगाए थे। जिसमे पूर्व में पिंजरे में कुछ बंदर कैद भी हुए थे, जिन्हें कि वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया था, लेकिन इस बार बंदरों के पिंजरे में गुलदार को कैद देख ग्रामीणों में हलचल मच गई।

गुलदार को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया

बता दें, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पसर गया। ये पिंजरा बंदरों को कैद करने के लिए लगाया गया था। पिंजरा हल्का होने के कारण कैद गुलदार पिंजरे में आक्रामक दिखाई दिया। जिसके कारण कोई भी ग्रामीण पिंजड़े के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वन विभाग की टीम ने गुलदार का रेस्क्यू कर उसे नागदेव रेंज ले गई। रेंजर ललित मोहन ने बताया की गुलदार को अब सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

Also Read: Fatehpur News: प्रेम प्रसंग को लेकर घर के बाहर सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular