Monday, May 20, 2024
HomeHealth TipsPeriod Pain: सर्दियों में क्यों अधिक होता है पीरियड्स का...

Period Pain: सर्दियों में क्यों अधिक होता है पीरियड्स का दर्द? जानें कारण और इसके घरेलु उपाए

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Period Pain: अक्सर महिलाओं को ये शिकायत रहती है कि उन्हें सर्दी में पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द होता है। जिसके कारण वो हमेशा कंफ्यूज रहती है। आखिर सर्दी में पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द क्यों होता है? इसके क्या कारण हो सकते है ? तो आज के इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे की आखिर सर्दियों में पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द क्यों होता है?

क्यों होता है विंटर में पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द ?

वैसे तो पीरियड्स पैन हर किसी महिला और लड़की के लिए अलग है। पीरियड्स दर्द आपकी शारीरिक मजबूती पर निर्भर होता है। लेकिन सर्दी के दिन आप चाहे कितने ही एक्टिव रहने वाले क्यों न हो, सर्दी के मौसम में आपको भी अधिक पैन हो सकता है। इसका बड़ा कारण ये है कि, अक्सर सर्दी के मौसम में हम सभी के शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है है। जिसके कारण पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द होता है। इतना ही नहीं सर्दी के दौरान आपके मासिक धर्म यानि की डेट भी मिस हो सकती है। यानी की आपकी डेट जल्दी आ सकती है या फिर लेट भी हो सकती है। तो इस लिए सर्दी के मौसम में इस बात का ख्याल रखे की आपकी लास्ट डेट क्या थी। लास्ट डेट के हिसाब से 7 दिन पहले आपको मासिक धर्म हो सकता है यानि की डेट।

Also Read: cancer causing foods: इन फूड आइटम्स का आज से ही करें परहेज, नहीं तो…

गायनेकोलॉजिस्ट का क्या कहना है ?

गायनेकोलॉजिस्ट के मुताबिक जैसे जैसे दिन छोटे और सूरज की रोशनी कम होने लगती है, आपके मूड पर इसका प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है। महिलाओं में हॉर्मोन का बदलाव हर महीने तेजी से होता है। और इस मौसम में आए इस बदलाव का हॉर्मोन पर विपरीत असर पड़ता है।

उपाए

यदि आप हर हफ्ते विटामिन डी कैप्सूल लेते है तो आपको ये प्रॉब्लम नहीं होगी। विटामिन डी कैप्सूल लेने से पीरियड्स पैन में आराम मिलता है। या फिर आज विंटर के मौसम में उन फ्रूट्स और सब्जियों का सेवन ज्यादा करे जिसमे विटामिन डी की मात्रा अधिक पाई जाती है।

Also Read: Ayodhya Ram Temple: बिना लोहे और स्टील के तैयार हुआ अयोध्या राम मंदिर, जानें क्या है वजह

SHARE
Poonam Rajput
Poonam Rajput
Hello, everyone, thank you for this opportunity to introduce myself. I am Poonam Rajput, and I graduated in journalism and Mass Communication from GJU , Haryana. At present, I am interning as a content writer with India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular