Friday, July 5, 2024
HomeKaam Ki BaatPhulera Dooj : आज फुलेरा दूज मना रहा पूरा देश,अगर आप अपने...

Phulera Dooj : आज फुलेरा दूज मना रहा पूरा देश,अगर आप अपने प्रेम को पाना चाहते है तो करें ये उपाय!

- Advertisement -

हिंदू पंचांग के हिसाब से हर साल फाल्गुन माहीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 21 फरवरी को पूरे देश में मनाया जाएगा। आज के दिन ही प्रेम के प्रतीक राधा और कृष्ण की पूजा आराधना की जाती है। और साथ ही फूलों की होली भी वृंदावन सहित पूरे देश में खेली जाती है।

 विशेष इंतेजाम 

पुरानी मान्यताओं के अनुसार आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने फूलों की होली खेली थी। उस समय से लेकर अब तक मथुरा में इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन प्रभु कृष्ण को सजाया जाता है। मंदिरों में विशेष आयोजन का इंतेजाम किया जाता है। मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन आप कोई भी शुभ कार्य किसी भी समय कर सकते हैं। क्योंकि इस दिन पूरे दिन शुभ मुहूर्त होता है।

विवाह में देरी हो रही तो करें ये उपाय

पूजा पाठ के अलावा अगर आपके जीवन में विवाह संबंधी समस्याएं है तो आप आज के दिन भगवान कृष्ण मां राधा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ कर सकते है। प्रेम विवाह और वैवाहिक जीवन में भी अगर किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो फुलेरा दूज वाले दिन आप मंदिरों में दीप जलाएं भगवान कृष्ण का ध्यान करें।

वैवाहिक जीवन के कुछ उपाय

कथक अनुसार फुलेरा दूज के दिन इन उपायों को करने से वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की समस्या नहीं आती है। जैसे आप फुलेरा दूज के दिन पति और पत्नी एक साथ मिलकर राधा-कृष्ण की पूरे भाव से पूजा अर्चना करें। राधा रानी की कृपा से आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समस्याओं का निवारण होगा प्रभु की कृपा आप पर होगी।

ये भी पढ़े-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular