Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशPink Gang Commander Sampat Pal join BJP : गुलाबी गैंग कमांडर संपत...

Pink Gang Commander Sampat Pal join BJP : गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल को रास आया कमल

- Advertisement -

Pink Gang Commander Sampat Pal join BJP 


इंडिया न्यूज, चित्रकूट :
Pink Gang Commander Sampat Pal join BJP : गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता दिलाई। संपत पाल की पहचान महिला अधिकारों के लिए देश और दुनिया में है।

कांग्रेस में नहीं मिला सम्मान Pink Gang Commander Sampat Pal join BJP 

सीएम के मंच से गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने कहा कि कांग्रेस ने जिस सम्मान से अपनाया था। अब वह सम्मान नहीं मिल रहा है। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने सिर्फ अपने पदों से इस्तीफा दिया था। उसके बाद से किसी ने फोन तक नहीं किया। स्वाभिमान बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुई है।

कोई टिकट के लिए नहीं आई हूं। एक कार्यकर्ता की तरह काम करूंगी। वह आज अपना संगठन के तमाम साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुई है। बता दें कि संपत पाल ने मानिकपुर सीट से कांग्रेस का टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने वहां से रंजना बरातीलाल पांडेय को उतार दिया था, जिसके बाद से वह कांग्रेस से खिन्न हो गई।

2012 में लड़ी थी चुनाव Pink Gang Commander Sampat Pal join BJP 

बांदा जिले के बदौसा की रहने वालीं संपत पाल ने वर्ष 2012 में मानिकपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ी थी। उन्हें लगभग 23 हजार मत मिले थे और वह चौथे स्थान पर थीं। 2017 में कांग्रेस-सपा गठबंधन ने फिर संपत पाल को इसी सीट से लड़ाया था। उनको 4,0524 वोट मिले थे। इस बार वह दूसरी नंबर पर रही।

Also Read : Assembly Elections Will be held Soon in Jammu and Kashmir स्थिति सामान्य होने पर पूर्ण राज्य का दर्जा भी मिलेगा:  गृहमंत्री अमित शाह

Read More: Punjab Assembly Elections कांग्रेस ने कसी कमर, मेनिफेस्टो कमेटी और कैंपेन कमेटी गठित

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular