Monday, July 1, 2024
Homeउत्तर प्रदेशPM Modi in Varanasi : पीएम मोदी आज काशी में, कार्यकर्ताओं को...

PM Modi in Varanasi : पीएम मोदी आज काशी में, कार्यकर्ताओं को देंगे मंत्र

- Advertisement -

PM Modi in Varanasi 

PM Modi in Varanasi 

इंडिया न्यूज, वाराणसी :
PM Modi in Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में एक दिवसीय दौरे पर रविवार को आएंगे। यहां वह जिले के बूथ स्तर के कार्यकतार्ओं से संवाद और पूर्वांचल में चुनाव प्रचार अभियान की भी शुरुआत करेंगे। साथ ही 30 मंडलों के 20 हजार से अधिक कार्यकतार्ओं से संवाद और चुनावी प्रबंधन की रणनीति का मंत्र भी देंगे।

एसपीजी ने सुरक्षा का लिया जायजा

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर एसपीजी सहित जिला, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन स्थल संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान सहित मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भाजपा ने इस कार्यक्रम का नाम बूथ विजय सम्मेलन रखा है।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर दोपहर साढ़े तीन बजे आने के बाद प्रधानमंत्री सेना के हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे और यहीं से सड़क मार्ग से विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। संवाद के बाद वह शाम को पांच बजे लौट जाएंगे।

Also Read : UP elections 2022 : गोद में बच्चा लेकर फर्ज निभाने निकली देश की बेटी

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular