Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsPM Modi Live : आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण, देश 17वीं लोकसभा...

PM Modi Live : आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण, देश 17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देता रहेगा : PM मोदी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), PM Modi Live : आज बजट सत्र का आखिरी दिन है और सुबह 11 बजे लोकसभा की शुरुआत राम मंदिर निर्माण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के साथ हुई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं। लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ये पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे। ऐसा बहुत कम होता है कि रिफॉर्म और परफॉर्म दोनों हो और हम अपनी आंखों के सामने बदलाव देख सकें… देश 17वीं लोकसभा के माध्यम से इसका अनुभव कर रहा है और मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश 17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देना जारी रखेगा।

5:38 PM, 10 FEB 2024

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा ने कहा कि 75 साल तक हम अंग्रेजों द्वारा दी गई दंड संहिता के साथ रहे। नई पीढ़ी के लिए हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि देश भले ही 75 साल तक दंड संहिता के तहत रहा हो, लेकिन अगली पीढ़ी न्याय संहिता के साथ रहेगी। यही सच्चा लोकतंत्र है।

5:36 PM, 10 FEB 2024

7वीं लोकसभा में बहुत सारे रिफॉर्म्स हुए: PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में दोनों सदन ने 30 विधेयक पारित किए थे। ये अपने आप में रिकॉर्ड है। इस कार्यकाल में बहुत सारे रिफॉर्म्स हुए हैं। 21वीं सदी के भारत की मजबूत नींव उन सारी बातों में नजर आती है। बदलाव की तरफ देश तेज गति से आगे बढ़ा है और सदन के सभी साथियों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई है।

5:31 PM, 10 FEB 2024

पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा का यह सत्र गेम चेंजर रहा. इस दौरान 21वीं सदी के भारत की नींव रखते हुए विभिन्न सुधार लागू किए गए हैं। भारत अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा है। मैं यह बात बहुत संतुष्टि के साथ कह सकता हूं कि जिन बदलावों का पिछली पीढ़ियों ने लंबे समय से इंतजार किया था, वे 17वीं लोकसभा के दौरान साकार हुए हैं।

5:29 PM, 10 FEB 2024

मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई: PM मोदी

तीन तलाक पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कितने उतार चढ़ाव से हमारी मुस्लिम बहनें तीन तलाक का इंतजार कर रहीं थी। अदलतों ने उनके पक्ष में निर्णय दिए थे, लेकिन उन्हें वो हक नहीं मिल रहा था। मजबूरियों से गुजारा करना पड़ता था। तीन तालाक से मुक्ति का और नारी शक्ति के सम्मान का काम 17वीं लोकसभा ने किया है।

5:27 PM, 10 FEB 2024

PM मोदी ने किया G20 का जिक्र

भारत को G20 की अध्यक्षता का अवसर मिला। भारत को बहुत बड़ा सम्मान मिला। देश के हर राज्य ने भारत की क्षमता और अपनी पहचान दुनिया के सामने रखी। इसका प्रभाव आज भी दुनिया के मानस पटल पर है।

5:25 PM, 10 FEB 2024

नए संसद भवन पर बोलते PM नरेंद्र मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर कोई चर्चा करता था कि संसद की नई इमारत होनी चाहिए। लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया जाता था। यह आपका (लोकसभा अध्यक्ष) नेतृत्व था जिसने यह निर्णय लिया, यह भी आगे की बात है, सरकार के साथ बैठकें कीं और परिणामस्वरूप , देश को ये नया संसद भवन मिला।

5:23 PM, 10 FEB 2024

आतंकवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने आतंकवाद के विरुद्ध सख्त कानून बनाए। मुझे पक्का विश्वास है उसके कारण जो लोग ऐसी समस्या से जुझते हैं, उनको एक बल मिला है। भारत को पूर्ण रूप से आतंकवाद से मुक्ति का एक अहसास हो रहा है और वो सपना भी पूर्ण होकर रहेगा।

5:20 PM, 10 FEB 2024

हम ने अनुच्छेद-370 खत्म किया : पीएम मोदी

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहाक कि 17 वीं लोकसभा के माध्यम से कई काम पूरे हुए। अनेक पीढियों ने एक संविधान इसके लिए सपना देख था, लेकिन हर पल संविधान में वो दरार दिखाई देती थी. इसी सदन ने अनुच्छेद 370 हटाकर संविधान के पूर्ण रूप का प्रगतिकरण हुआ। जम्मू कश्मीर के लोगों को न्याय से वंचित रखा गया था। आज उन्हें भी न्यााय मिल रहा है।

5:10 PM, 10 FEB 2024

PM मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा..

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, कि आप हमेशा मुस्कुराते रहते थे। आपकी मुस्कान कभी फीकी नहीं पड़ी। आपने कई मौकों पर संतुलित और निष्पक्ष तरीके से इस सदन का मार्गदर्शन किया, इसके लिए मैं आपकी सराहना करता हूं। गुस्से, आरोप-प्रत्यारोप के क्षण आए लेकिन आपने धैर्यपूर्वक स्थिति को नियंत्रित किया और सदन चलाया और हमारा मार्गदर्शन किया। इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।

5:05 PM, 10 FEB 2024

लोकसभा में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ये पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular