Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशPM Modi की प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात, इन जिलों को मिलेगा FM...

PM Modi की प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात, इन जिलों को मिलेगा FM Radio का तोहफा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), देवरिया; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। दरअसल प्रदेश के देवरिया जनपद को पीएम मोदी एफएम रेडियो (FM Radio) की सौगात देंगे। जिसके बाद यहां से रेडियो की सेवाएं शुकू कर दी जाएंगी। वहीं इससे आस पास के लोगों को काफी सहुलियत होने जा रही है। जानकारी हो की पीएम मोदी आज देश में रेडियो कनेक्टिविटी को और विस्तृत करने के लिए 100 वाट के 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन करेंगे।

गानों के साथ मनोरंजन का पूरा विकल्प

जो रिले सेंटर आज देवरिया को मिलेगा इससे लखनऊ के विविध भारती और आकाशवाणी के कार्यक्रमों को सुनने का अवसर मिलेगा। वहीं विवध भारती पर गानों का आनंद मिलेगा। जनपद में 100 वॉट का सर्वर रुम तैयार किया गया है। वहीं पुराना जिला पंचायत परिसर के दूरदर्शन रिले केंद्र पर एफएम रेडियो का नया ट्रांसमीटर लगा दिया गया है। यहां पर रिले केंद्र खुलने से शहर के लोगों को सुबह से रात्रि के 11:15 बजे तक गानों का आनंद मिलेगा।

हर घंटे समाचार होंगे प्रसारित

इस केंद्र से हर घंटे समाचार भी प्रसारित किया जाएगा। गौर हो कि जो भी समाचार राजधानी लखनऊ से प्रसारित किए जाएंगे उनको आसानी से सुना जा सकता है। वहीं सिर्फ रेडियो ही नहीं बल्कि इस पूरी सेवा का आनंद लोग उठा सकते हैं। केंद्र प्रभारी स्वामी नाथन ने बताया कि शुभारंभ की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस सुविधा का अब शहरवासियों को काफी फायदा मिलेगा। लोग समाचार के साथ, गीत भी सुन सकते हैं।

Also Read: Buldelkhand: अभी भी पानी के लिए तरस रहा बुंदलेखंड, स्कूल जाने से पहले बच्चे पानी भरने जाते

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular