Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsPM Modi's Kerala tour : "मिशन साउथ!, INDI गठबंधन हमारी आस्था पर...

PM Modi’s Kerala tour : “मिशन साउथ!, INDI गठबंधन हमारी आस्था पर चोट…,” पीएम मोदी ने स्त्री शक्ति कार्यक्रम को किया संबोधित

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) PM Modi’s Kerala tour : आज प्रधानमंत्री मोदी केरल के त्रिशूर में रोड शो किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रधानमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

स्त्री शक्ति कार्यक्रम को किया संबोधित

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है।

नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की आज़ादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को बनाया कमजोर

पीएम मोदी ने त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है।

दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून वर्षों तक लटकाए रखा।

 

कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन को सिर्फ एक ही काम आता है। INDI गठबंधन हमारी आस्था पर चोट करता है।

इन्होंने मंदिरों को, हमारे त्योहारों को भी लूट का माध्यम बना दिया है।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular