होम / Ramnagar News: किशोर उपाध्याय को मैंने घर बताया, तभी आज वह यहां तक पहुंचे है- पूर्व CM

Ramnagar News: किशोर उपाध्याय को मैंने घर बताया, तभी आज वह यहां तक पहुंचे है- पूर्व CM

• LAST UPDATED : June 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), रामनगर “Ramnagar News”: रामनगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा- मैं अपनी लिखी हुई पुस्तक उत्तराखंडियत रामनगर में अपने कुछ पुराने साथियों को समर्पित करने आए हैं। जहां आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इस बार प्रदेश में पांचों सीटों पर कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहेगा।

पुस्तक में रामनगर के बारे में भी एक लेख प्रकाशित

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज अपने दौरे पर रामनगर पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया । पूर्व सीएम हरीश रावत ने बताया कि वह रामनगर में अपनी लिखी हुई पुस्तक उत्तराखंडियत रामनगर में अपने कुछ पुराने साथियों को समर्पित करने आए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इस पुस्तक में रामनगर के बारे में भी एक लेख प्रकाशित किया गया है, जिसे यहां के लोग पढ़ सकें।

2024 में पांचों सीटों पर कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहेगा

तो वहीं उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा दिए गए बयान पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यदि वह अपने किशोर उपाध्याय जैसे अन्य साथियों को भी आगे बढ़ाते तो अच्छा होता। घर बैठने की बात पर उन्होंने कहा कि किशोर उपाध्याय अपनी अकल से घर बैठते हैं या आगे बढ़ते हैं ये तो उन पर है। मैंने उन्हें घर बताया है, तभी आज वह यहां तक पहुंचे हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर हरीश रावत ने कहा कि इस बार प्रदेश में पांचों सीटों पर कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहेगा।

Also Read: Trivendra Singh Rawat : पूर्व CM के बयान पर विपक्ष का वार, कहा- प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर फूल चढ़ाते और उनके नेता..

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox