होम / Aditi Singh : अदिति सिंह के पति अंगद सिंह का पंजाब में टिकट कटा तो भड़की, प्रियंका गांधी पर निकाली भड़ास, भाजपा की अदिति सिंह के पति पंजाब में कांग्रेस के नेता हैं

Aditi Singh : अदिति सिंह के पति अंगद सिंह का पंजाब में टिकट कटा तो भड़की, प्रियंका गांधी पर निकाली भड़ास, भाजपा की अदिति सिंह के पति पंजाब में कांग्रेस के नेता हैं

• LAST UPDATED : February 2, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Aditi Singh  रायबरेली की सदर सीट से विधायक बनने के बाद कांगे्रस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुई अदिति सिंह के पति अंगद सिंह का पंजाब से कांग्रेस ने टिकट काट दिया है। इसके पहले वह नवांशहर से कांग्रेस के विधायक थे।
इस घटना के बाद से इनकी पत्नी अदिति सिंह भाजपा से नामांकन करने पहुंची थी और इसी मसले पर उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अपने निशाने पर लिया।

प्रियंका गांधी पर साधा निशाना Aditi Singh

अदिति ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही भाजपा का दामन थाम लिया था। इस बार भाजपा से वह चुनावी मैदान में हैं। पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनके पति अंगद सिंह का टिकट काट दिया। इस पर नामांकन के बाद अदिति सिंह ने कहा कि omgomg प्रियंका गांधी ने मेरे पति का टिकट काट दिया। इसका कोई औचित्य नहीं है, बहुत से ऐसे पति-पत्नी रहे हैं, परिवार के सदस्य रहे हैं, जो अलग-अलग पार्टी में रहे हैं।

मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है Aditi Singh

अदिति सिंह ने कहा कि यहां एक बिना बाप की लड़की, जो अकेले मैदान में लड़ रही है, तब भी वह इतना प्रताड़ित किए जा रही हैं, मेरे परिवार को इतना परेशान किया है। मेरे पति पर दबाव बनाया है कि इनके खिलाफ बोलिए, तभी हम आपको टिकट देंगे।

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा पर साधा निशाना, कहा बीते पांच साल में यूपी में नहीं हुआ दंगा

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox