होम / After 10 years Lotus Blossomed in Mainpuri : भाजपा ने मुलायम के गढ़ मैनपुरी से सीट छीनी

After 10 years Lotus Blossomed in Mainpuri : भाजपा ने मुलायम के गढ़ मैनपुरी से सीट छीनी

• LAST UPDATED : March 10, 2022

After 10 years Lotus Blossomed in Mainpuri


इंडिया न्यूज, मैनपुरी : After 10 years Lotus Blossomed in Mainpuri पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav) का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मैनपुरी सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी (BJP candidate) जयवीर सिंह भदौरिया ने 99,445 मत पाकर 7,264 वोट से जीत दर्ज की है जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव राजू को 92181 वोट मिले हैं। मोदी-योगी लहर (Modi-Yogi wave) में मैनपुरी सीट पर 10 साल बाद कमल खिला है।

Read  More : SP-BJP Supporters Clash in Kannauj, Force Chased Away : हार से तिलमिलाए सपाइयों ने की पत्थरबाजी, जवान घायल

1991 में जीती थी बीजेपी

मैनपुरी सीट पर पहली बार 1991 में भाजपा का कमल खिल था। उस समय नरेंद्र सिह यहां से जीते थे। 1993 में फिर नरेंद्र विधायक बने। 1996 के चुनाव में सपा के माणिक चंद यादव ने भाजपा से यह सीट छीन ली। अगले ही चुनाव में भाजपा ने फिर यहां से जीत का परचम लहराया। 2007 के चुनाव में भी यह सीट भाजपा के खाते में रही। 2012 और 2017 में सपा के राजकुमार यादव यहां से विधायक बने।

बीजेपी ने शुरुआत से बना ली बढ़त After 10 years Lotus Blossomed in Mainpuri

मैनपुरी सदर सीट (107) की मतगणना में केवल एक राउंड को छोड़कर अन्य सभी राउंड में भगवा परचम लहराता रहा। इससे भाजपा प्रत्याशी और अभिकतार्ओं के चेहरे खिले रहे। वहीं सपा प्रत्याशी और कार्यकतार्ओं में मायूसी बनी रही। इसके अलावा मैनपुरी सदर विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी गौरव नंद तीसरे स्थान पर और कांग्रेस प्रत्याशी विनीता शाक्य चौथे स्थान पर रहीं।

Read  More : Former Commissioner Won from Kannauj Sadar Seat : सपा गढ़ में 20 साल बाद खिला कमल

Also Read : Uttar Pradesh Election Result 2022 live Updates : यूपी में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, 230 सीटों पर आगे, सपा को 112 पर बढ़त

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox