होम / Akhilesh Watching like Munri Lal : काशी में बोले लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मुंगेरी लाल जैसे सपने देख रहे अखिलेश

Akhilesh Watching like Munri Lal : काशी में बोले लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मुंगेरी लाल जैसे सपने देख रहे अखिलेश

• LAST UPDATED : January 30, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

Akhilesh Watching like Munri Lal : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वो देखते रहे इससे हमें कोई आपत्ति नही है। वाराणसी के रोहनिया स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

आजम ने जमीन कब्जाया (Akhilesh Watching like Munri Lal)

वाजपेयी ने कहा कि अखिलेश अपनी जेब में अन्न की पोटली लेकर घूम रहे हैं। लेकिन जिस आजम खां ने किसानों की जमीन पर कब्जा किया उसी आजम खां को अपनी पार्टी सपा से टिकट देकर किसानों का कौन सा भला कर रहे हैं, ये समझ से परे है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों में इस वक्त भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। सपा-बसपा-कांग्रेस सहित छोटे बड़े दलों के लोग भाजपा की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

अखिलेश-जयंत जोड़ी को नकार देगी जनता (Akhilesh Watching like Munri Lal)

भाजपा एक मात्र ऐसा दल है जिसमें अन्य दलों से शामिल होने वाले हर व्यक्ति के बैकग्राउंड की जांच के बाद ही उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है। जयंत चौधरी की रालोद और सपा के गठबंधन के सवाल पर कहा कि यूपी की जनता ने जब राहुल-अखिलेश, माया-अखिलेश की जोड़ी को नकार दिया तो जयंत-अखिलेश की जोड़ी को कैसे स्वीकार कर लेगी, यह सोचने वाली बात है।

(Akhilesh Watching like Munri Lal)

Also Read : Controversial Statement in Sant Sammelan : संत समागम में फिर हुई विवादित बातें, भारत को हिंदू राष्ट्र लिखने की वकालत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox