Akhilesh Yadav : निकाय चुनाव रिजल्ट आने से पहले अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप कहा – “मूकदर्शक की भूमिका निभाते रहे…..”

India News (इंडिया न्यूज़), Nikay Chunav Counting Update लखनऊ : निकाय चुनाव में वोट की गिनती से पहले ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी के साथ – साथ चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

बीजेपी ने जमकर धांधली की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में सत्तापक्ष भाजपा ने सरकार के संरक्षण में जमकर धांधली की है।

अखिलेश यादव ने कहा कि शासन-प्रशासन और चुनाव आयोग मूकदर्शक की भूमिका निभाते रहें।

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों में व्यवधान डालना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात करना है। प्रदेश में जहां भी आज मतदान हुआ, हर जगह से शिकायतें मिल रही हैं।

लोकतंत्र और संविधान में जरा भी विश्वास नहीं रखती बीजेपी

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को सामान्य सुविधाएं देने से वंचित रखा। इसलिए जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है।

निकाय चुनावों में मतदान से भाजपा को शिकस्त देने और समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने का मन बनाये मतदाताओं ने जमकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोटिंग की है।

वहीं, बौखलाहट में भाजपा ने असामाजिक तत्वों के सहयोग से हर जगह भय और आतंक का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान में जरा भी विश्वास नहीं रखती है।

सत्ता की भूखी है बीजेपी – अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि कन्नौज जनपद में मुस्लिम मतदाताओं के साथ मारपीट की गयी। उन्हें मतदान से वंचित किया गया। ताकि समाजवादी पार्टी के समर्थक मतदाता अपना वोट न डाल पाये।

यहां भाजपा सांसद खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन करते दिखे। बूथ कैप्चरिंग की भी शिकायतें मिली हैं। भाजपा का लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा नहीं है।

आगे कहा कि सत्ता की भूखी भाजपा येनकेन प्रकारेण चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है।

हाटा विधानसभा में भी पुलिस ने मतदाताओं पर बरसाया डंडा

लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब पुलिस खुद मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। सत्तापक्ष द्वारा गांव-मोहल्लों में पुलिस लगाकर मतदाताओं को डराया धमकाया गया है।

रामपुर के स्वार और मिर्जापुर के छानबे उपचुनाव में निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिया। नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा सरकार ने यही हथकंडे अपनाए हैं। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कुचल रही है।

इसके साथ ही कुशीनगर के हाटा विधानसभा में भी वोट डालने के समय पुलिस ने विपछ के लोगों डंडे से मारा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

also read – चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, क्या है पूरा मामला

 

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago