Categories: राजनीति

Akhilesh Yadav an Incarnation of Lord Vishnu : अखिलेश को माना विष्णु अवतार, सीएम बनने तक अन्न त्यागा ये परिवार

इंडिया न्यूज, बाराबंकी

Akhilesh Yadav an Incarnation of Lord Vishnu : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के समर्थकों ने अपने घर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और मुलायम सिंह यादव की तस्वीर भगवान के बराबर रखकर पूजा पाठ शुरू कर दी है। यह पूजा चुनाव के नतीजे आने तक जारी रहेगी। मामला कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव काकरिया का है।

जहां एक परिवार अखिलेश यादव को भगवान विष्णु का अवतार मान रहा है। इन लोगों ने भगवान विष्णु के बराबर तुलना करते हुए अखिलेश यादव की फोटो की पूजा अपने घर में शुरू की है। दावा किया जा रहा है कि भगवान विष्णु अखिलेश यादव के रूप में कलियुग में आए हैं। जब तक अखिलेश सीएम नहीं बनते, तब तक इस घर में अखिलेश-मुलायम सिंह की पूजा होती रहेगी।

सपा की सरकार बनने के बाद ग्रहण करेंगे अन्न (Akhilesh Yadav an Incarnation of Lord Vishnu)

महिलाओं ने तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनने तक अनाज तक त्याग दिया है। उनका कहना है कि जब तक यूपी में अखिलेश यादव की सरकार नहीं बन जाती, तब तक वह अनाज का एक दाना मुंह में नहीं रखेंगे। केवल फलाहारी से काम चलाएंगे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद अनाज खाएंगे।

इस दरम्यान अखिलेश यादव और मुलायम सिंह की पूजा-पाठ आगे भी निरंतर इसी तरह से जारी रहेगी। इसे लेकर के क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है कि लोग अब अखिलेश यादव को लोग भगवान तक मानने लगे हैं। पूजा पाठ करने के साथ में भगवान के बराबर दर्जा देना कोई छोटी मोटी बात नहीं है।

(Akhilesh Yadav an Incarnation of Lord Vishnu)

Also Read : Who is Aparna Yadav : सोशल मीडिया पर छाई मुलायम की ये बहू, भाजपा में शामिल होने की चर्चा

Also Read : What is UP Mein Sab Ba : योगी आदित्यनाथ ने रिलीज किया ‘यूपी में सब बा’, सांसद रवि किशन ने बनाया है रैप सॉन्ग

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago