होम / Akhilesh Yadav Attacks BJP : रुझानों ने निकाल दी बाबा की गर्मी, भाजपा नेताओं पर अखिलेश का हमला

Akhilesh Yadav Attacks BJP : रुझानों ने निकाल दी बाबा की गर्मी, भाजपा नेताओं पर अखिलेश का हमला

• LAST UPDATED : February 13, 2022

इंडिया न्यूज, कासगंज।

Akhilesh Yadav Attacks BJP : सहावर-फरौली चौराहे पर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार डबल हो गया है। महंगाई डबल हुई है। अन्याय और अत्याचार डबल हुआ है। उन्होंने इशारों-इशारों पर भाजपा के बड़े नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद की रुझानों ने बाबा की गर्मी निकाल दी है। यानी पहले चरण के मतदान में जनता ने भाजपा का सफाया कर दिया है।

हर तरफ दौड़ रही है सपा की साइकिल (Akhilesh Yadav Attacks BJP)

अखिलेश यादव ने कहा जहां भी चुनाव हुए हैं, वहां साइकिल की रफ्तार फर्राटा भरती नजर आ रही है। रुझानों ने बाबा की गर्मी निकाल दी है। पहले चरण के मतदान के बाद बाबा व भाजपा के नेता ठंडे पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव छोटा-मोटा चुनाव नहीं है। यह चुनाव यूपी और देश को बचाने का चुनाव है। उन्होंने जिले की कासगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी मानपाल सिंह, अमांपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी सत्यभान शाक्य एवं पटियाली विधानसभा सीट से नादिरा सुल्तान को जिताने की अपील की।

(Akhilesh Yadav Attacks BJP)

Also Read : SP Candidate Allegation on BJP MLA Husband : सपा उम्मीदवार का भाजपा प्रत्याशी पर आरोप, पुलिस से मिलकर कराया जा रहा उत्पीड़न

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox