Categories: राजनीति

Akhilesh Yadav met Booth Presidents in Karahal : दुविधा में फंसे सपा चीफ अखिलेश यादव, विधायकी छोड़ें या सांसदी, पार्टी करेगी फैसला

इंडिया न्यूज, इटावा।

Akhilesh Yadav met Booth Presidents in Karahal : पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से आए बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने बूथ अध्यक्षों की बातें ध्यान से सुनीं और विधानसभा चुनाव में उनकी मेहनत को सराहा। बूथ अध्यक्षों ने सपा मुखिया से करहल सीट न छोड़ने और यहीं से विधायक बने रहने की मांग की है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं करहल से विधायक रहूं या आजमगढ़ से सांसद, इसका फैसला पार्टी करेगी।

बूथ अध्यक्षों के साथ की बैठक (Akhilesh Yadav met Booth Presidents in Karahal)

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने पैतृक गांव सैफई स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में करहल विधानसभा सीट से जुड़े बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें करीब 350 के आसपास बूथ अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सेदारी की। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में अखिलेश यादव ने सभी बूथ प्रभारियों का आभार जताया।

सीट छोड़ने के बाबत पार्टी करेगी फैसला (Akhilesh Yadav met Booth Presidents in Karahal)

अखिलेश यादव से कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप करहल विधानसभा सीट ना छोड़े और यहीं से विधायक रहें, ताकि इस इलाके को मजबूती मिल सके। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं की सिलसिलेवार बात तो सुनी। कहा कि यह निर्णय पार्टी करेगी। आप लोगों ने जो सुझाव दिए हैं, उस सिलसिले में आजमगढ़ के लोगों से भी बातचीत होगी। पार्टी के बीच निर्णय होगा। जो फैसला होगा, उसमें सबकी मानी जाएगी।

(Akhilesh Yadav met Booth Presidents in Karahal)

Also Read : Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25 : योगी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदला, जानें अब क्‍या है नई तारीख

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago