Categories: राजनीति

Akhilesh Yadav Said In Jaunpur : जौनपुर में अखिलेश यादव बोले- क्षेत्रीय दलों के संग मिल कर बदलेगे यूपी की सत्ता

इंडिया न्यूज, जौनपुर:

Akhilesh Yadav Said In Jaunpur यूपी में 2022 में खोई सत्ता पाने के प्रयास में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को जौनपुर पहुंचे। उनका जौनपुर में दो दिन का प्रवास है, जहां से वह समाजवादी विजय रथ यात्रा निकालेंगे।


क्षेत्र दलों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगे Akhilesh Yadav Said In Jaunpur

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि हमारा प्रयास उत्तर प्रदेश में अधिकांश क्षेत्र दलों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरने का है। हमको भरोसा है कि क्षेत्रीय दलों को साथ लाकर हम उत्तर प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे इसी प्रयास में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर तथा बसपा से आने वाले रामअचल राजभर भी लगे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल का पांच वर्ष पूरा हो गया है। अब तो जनता को भाजपा को घोषणा पत्र देखना चाहिए कि उन्होंने सारे वादे पूरे किए या नहीं। खेती और किसानी को बर्बाद करने का काम भाजपा सरकार में हुआ है। हम सभी को साथ लेकर सरकार बनाएंगे।

यूपी में रोजगार नहीं है Akhilesh Yadav Said In Jaunpur

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बड़े पैमाने पर नौकरी और रोजगार नहीं है। लखनऊ की बड़ी समिट में जो इन्वेस्टमेंट के वादे किए गए, वह धरातल पर नहीं हैं। इसी को लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जी आए। क्या उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट आया। उत्तर प्रदेश में अब बदलाव होने जा रहा है। जनता बेहद नाराज है।

तीन कृषि कानून किसान हित नहीं चुनाव के कारण वापस हुए Akhilesh Yadav Said In Jaunpur

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों कृषि कानून को किसानों के हित को देखते हुए नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए भूमि सपा सरकार में अधिग्रहित की गई थी, जिसे भाजपा अपना बता पीठ थप-थपा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की यह विजय रथ रूकने वाला नहीं। लोगों का मिल रहा समर्थन यह बताने के लिए पर्याप्त है कि उत्तर प्रदेश में एकबार फिर सपा की सरकार बनने जा रही है।

मां गंगा और यमुना नदी का पानी गंदा Akhilesh Yadav Said In Jaunpur

जौनपुर में विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कितने समझदार हैं उन्होंने मां गंगा में डुबकी नहीं लगाई। वह जानते हैं मां गंगा और यमुना नदी का पानी गंदा हो चुका है। यदि चंबल नदी का पानी नदी में नहीं मिलता तो डुबकी लगाने लायक भी नहीं होता। आज जौनपुर में गोमती की क्या स्थिति है यह आप से छुपा नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज भ्रष्टाचार महंगाई कम नहीं पा रही है। इससे उनके सांद और विधयाक गांवों में नहीं घुस पा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार फेल हो रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा लोगों के साथ मिलकर भाजपा को प्रदेश और देश से हटा देगी।

Also Read : Prime Minister Brainstormed With Top leaders : प्रधानमंत्री ने शीर्ष नेताओं के संग मंथन किया, कहा मूलभूत सुविधाओं की मांग को अनदेखा न करें

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago