होम / Akhilesh Yadav Said On UP Politics : यूपी की राजनीति पर अखिलेश यादव बोले, सपा को सभी वर्गों का समर्थन और वोट मिला, समाजवादी ही हैं भाजपा का विकल्प

Akhilesh Yadav Said On UP Politics : यूपी की राजनीति पर अखिलेश यादव बोले, सपा को सभी वर्गों का समर्थन और वोट मिला, समाजवादी ही हैं भाजपा का विकल्प

• LAST UPDATED : March 17, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Akhilesh Yadav Said On UP Politics सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी विधान सभा चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि सपा को सभी वर्गों ने समर्थन और वोट दिया है। जो नतीजें आए उससे साफ हो गया है कि यूपी में सपा ही भाजपा का विकल्प है। इसी के फलस्वरूप ही जनता, कार्यकतार्ओं के सहयोग से सपा की सीटें और मतदान प्रतिशत बढ़ा है। चुनाव के तुरंत बाद बढ़ती महंगाई, खराब कानून व्यवस्था और बढ़ते अत्याचार से भाजपा के विरुद्ध जनता की नाराजगी और बढ़ गई है।

सपा अपनी भूमिका सक्रियता से निभाएगी Akhilesh Yadav Said On UP Politics

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में जनता ने भाजपा के विकल्प के रूप में सपा को चुनकर देश की राजनीति में बदलाव के भी संकेत दिए हैं। राजनीति में अब एकाधिकारी ताकतों को मतदाता प्रश्रय नहीं देगा। वह समाजवाद, संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता सपा के साथ जाहिर करेगा। सपा भी अपनी भूमिका सक्रियता से निभाएगी।

Also Read : Congress Politics In UP : यूपी में कांग्रेस की राजनीति , कांग्रेस को 2024 लोक सभा चुनाव के लिए मुस्लिमों से हुई आस

Also Read : Holika of Ancient Traditions are Alive in Varanasi : प्राचीन परंपराओं से सराबोर काशी की होली, शीतला घाट पर जलती है पहली होलिका

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox