होम / Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष ने जारी किया मानसून ऑफर, ‘सौ लाओ, सरकार बनाओ!’

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष ने जारी किया मानसून ऑफर, ‘सौ लाओ, सरकार बनाओ!’

• LAST UPDATED : July 18, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदरूनी खटपट के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने X अकाउंट पर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है। सपा अध्यक्ष ने लिखा ‘सौ लाओ, सरकार बनाओ!’ के नारे के साथ भाजपा पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने भाजपा के भीतर चल रहे उठाव-चढाव और बैठकों के दौर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले भाजपा दूसरे दलों में तोड़फोड़ का काम करती थी, लेकिन अब यह पार्टी अपने अंदर ही यह सब कर रही है। दूसरी तरफ लखनऊ से दिल्ली तक भाजपा की बैठकों के बीच अखिलेश ने कहा कि भाजपा अब अंदरूनी दलदल में फंसती जा रही है।

Read More: CM Yogi: विधानसभा उपचुनाव के लिए ‘स्पेशल 30’ का CM योगी ने किया निर्माण

भाजपा को घेरा सपा अध्यक्ष ने

अखिलेश यादव के अनुसार भाजपा का ध्यान केवल सत्ता पर कब्जा करने पर ही केंद्रित है, और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। अखिलेश यादव के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। सपा अध्यक्ष ने अपने तीखे बयानों से एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है और कहा कि भाजपा में ऐसा कोई नहीं है जो जनता के बारे में सोचता हो। सपा अध्यक्ष ने आने वाले चुनावों के लिए अपने दल को तैयार करने का संकेत भी दिया है।

Read More: UP Politics: PM मोदी से मिले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जानें डिटेल में

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox