होम / Akhilesh Yadav ने पेपर लीक मामले में बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘परीक्षा सिस्टम अब नकल माफियाओं के हवाले’

Akhilesh Yadav ने पेपर लीक मामले में बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘परीक्षा सिस्टम अब नकल माफियाओं के हवाले’

• LAST UPDATED : June 23, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए रविवार,23 जून को कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली पूरी तरह बर्बाद हो गयी है और नकल माफिया के हवाले कर दी गयी है। सरकार के पास एक भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से कराने की क्षमता नहीं है।

सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से बर्बाद कर नकल माफिया के हवाले कर दिया गया है। यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। यह भ्रष्टाचारियों की पकड़ में है। भाजपा ने अपने 10 साल के शासन में पूरी व्यवस्था को खोखला कर दिया है। यह सरकार छात्रों और युवाओं के साथ-साथ देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।”

Also Read- CM Yogi ने गाजियाबाद गैस हादसे का लिया संज्ञान, राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

सरकार ने कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण खो दिया- सपा प्रमुख

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा,”भाजपा सरकार पूरी तरह से झूठ और लूट पर चल रही है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पूरे राज्य में सूदखोरों का आतंक है। भाजपा की यह सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। प्रदेश में खुलेआम गोलियां चल रही हैं। हत्याएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हैं। पुलिस हिरासत में लोगों की हत्याओं का रिकॉर्ड है। सरकार ने कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण खो दिया है। यूपी में स्थिति शर्मनाक है। आम लोग असहाय हैं। चुनाव में हार से हताश भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।”

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने आगे कहा कि जिस तरह से प्रशासनिक विफलता के कारण प्रदेश के कन्नौज, फिरोजाबाद और अलीगढ़ में हत्याएं और दंगे हुए हैं, वह निंदनीय है।

Also Read- मियां जिंदाबाद के नारे लगवाए, थूक कर चटवाया! ऐसी दरिंदगी ना देखी होगी- Video

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox