होम / Akhilesh Yadav’s attack on BJP : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा अब तक भाजपा ने ब्याज लूटा अब लॉकर लूट रही है

Akhilesh Yadav’s attack on BJP : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा अब तक भाजपा ने ब्याज लूटा अब लॉकर लूट रही है

• LAST UPDATED : April 6, 2022

इंडिया न्यूज, कन्नौज:

Akhilesh Yadav’s attack on BJP  सपा के अखिलेश यादव एक बार फिर से भाजपा पर हमलावार हुए और उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले तो ब्याज लूटा और अब लॉकर लूट रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी को लोकतंत्र का सीरियल किलर भी बता दिया। बुधवार एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक करने कन्नौज आए थे।

शिवपाल पर दिया जवाब Akhilesh Yadav’s attack on BJP

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाला यादव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ऐसी बातों पर समय व्यर्थ न करें। लोकतंत्र में भाजपा लूटने वाली पार्टी है। भाजपा को लोकतंत्र का सीरियल किलर बताते हुए उन्होंने कहा कि हर चुनाव में अफसरों साथ लेकर भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन का साथ लेकर एमएलसी चुनाव में भी सपा के उम्मीदवारों को रोकने का आरोप लगाया। कानपुर लॉकर मामले में भी भाजपा पर हमला बोला और कहा कि अभी तक ब्याज लूटा जा रहा था और अब लॉकर लूट रहे हैं। अब हर जिले में बैंक लॉकर से लूट होगी।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox