होम / Akhilesh’s Reply on PM’s Taunt : यूपी चुनाव में हनुमान जी की भी एंट्री, पीएम के तंज पर अखिलेश का जवाब

Akhilesh’s Reply on PM’s Taunt : यूपी चुनाव में हनुमान जी की भी एंट्री, पीएम के तंज पर अखिलेश का जवाब

• LAST UPDATED : December 8, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Akhilesh’s Reply on PM’s Taunt : गोरखपुर में खाद कारखाना और एम्‍स के उद्घाटन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए लाल टोपी वालों को यूपी के लिए खतरे की घंटी बता दिया था। आज सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका जवाब देते हुए कहा कि लाल रंग तो हनुमान जी का है। (Akhilesh’s Reply on PM’s Taunt)

इस तरह यूपी चुनाव में अब टोपी पॉलिटिक्‍स के बाद हनुमान जी की भी एंट्री हो गई है। नई दिल्‍ली में संसद भवन परिसर में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि ये नई भाषा नहीं है।

भाजपा भावनाएं नहीं समझती (Akhilesh’s Reply on PM’s Taunt)

लाल टोपी और लाल रंग के बारे में यूपी के सीएम पहले भी बोल चुके हैं। लाल रंग भावनाओं का है। भाजपा भावनाएं नहीं समझती। हर एक के जीवन में लाल रंग है। जीवन तभी है जब लाल रंग उसमें है। लाल रंग क्रांति और बदलाव का भी है। सुंदरता को बढ़ाने वाला रंग है। (Akhilesh’s Reply on PM’s Taunt)

जो इसे इस्‍तेमाल करता है वो अच्‍छा दिखता है। ये सद्भावना का भी रंग है। भगवान और देवी देवताओं में भी लाल रंग दिखता है। हनुमान जी का रंग लाल है। सूरज का रंग लाल है। लाल रंग रिश्‍तों का है। शायद रिश्‍ते भारतीय जनता पार्टी नहीं समझती है। इसके पहले कल भी अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के तंज पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

(Akhilesh’s Reply on PM’s Taunt)

Also Read : Yogi Government Will Give Scholarship to Students: योगी सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर पर शोध कर रहे छात्रों को देगी स्कॉलरशिप, क्षेत्र पंचायतों के बढ़ेंगे अधिकार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox