Categories: राजनीति

Akhilesh’s Warts Reached BJP : भाजपा में पहुंचे अखिलेश के मौसा, मुलायम परिवार में एक और सेंधमारी

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Akhilesh’s Warts Reached BJP : अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के बाद भाजपा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) को एक और झटका दिया है। भाजपा ने मुलायम परिवार में सेंधमारी करते हुए अखिलेश के मौसा प्रमोद गुप्ता (Pramod Gupta Joins BJP) को पार्टी में शामिल करा लिया है। लखनऊ में गुरुवार को मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और ओरैया के बिधुना से विधायक रहे प्रमोद गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ली। बता दें कि प्रमोद गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की बहन के पति हैं। इस तरह प्रमोद गुप्ता मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और अखिलेश यादव के मौसा लगेंगे।

भाजपा में पहले ही जा चुकी हैं अपर्णा (Akhilesh’s Warts Reached BJP)

भाजपा ने इससे पहले बुधवार को अपर्णा यादव को पार्टी में शामिल कराया था। इस तरह से भाजपा अपने बागी विधायकों का बदला लेना शुरू कर दिया है। वहीं, मुलायम सिंह के परिवार से उनके समधि भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं। इसके अलावा, भाजपा में आज कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी शामिल हुई हैं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के ओएसडी रहे रिटायर्ड आईएएस अफसर किशन सिंह अटोरिया भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस तरह से भाजपा ने आज सपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी बड़ा झटका दिया है।

(Akhilesh’s Warts Reached BJP)

Also Read : List of BJP Star Campaigners : मेनका, वरुण, टेनी से बीजेपी बना रही दूरी, स्टारक प्रचारक की लिस्ट से नाम गायब

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago