Almora News: CM धामी की अल्मोड़ा को बड़ी सौगात, 260 करोड़ की लागत से बनने वाली योजनाओं का किया लोकार्पण

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़),अल्मोडा : सीएम धामी ने 260 करोड़ की लागत से बनने वाली योजनाओं का लोकार्पण और शिल्यान्यास किया।

खबर में खास:-

  • CM धामी की अल्मोड़ा को बड़ी सौगात
  • 260 करोड़ की लागत से बनने वाली योजनाओं का किया लोकार्पण
  • स्व हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती पर पहुंचे थे धामी

260 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज अल्मोड़ा को बड़ी सौगात दी है। बता दें, सीएम ने 260 करोड़ की लागत से बनने वाली योजनाओं का लोकार्पण और शिल्यान्यास किया। जिसमें अल्मोड़ा नगर की ड्रेनेश सिस्टम, पार्किंग, पर्यटन की विकास योजनाओं के साथ अनेक योजना शामिल हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार प्रदेश के हर जनपद में विकास कार्य कर रही है।

स्व हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती पर पहुंचे थे धामी

बता दें, उत्तराखंड में आज स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर अल्मोडा में हुए आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री इसमे शामिल हुए। वहीं, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने भी सिरकत की। इस मौके पर सीएम धामी ने स्व एचएन बहुगुणा को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व बहुगुणा बहुआयामी सोच के धनी थे। पहाड़ के प्रति उनकी सोच के चलते उनको हिमालय पुत्र कहा गया।

हिमालय टूट सकता है झुक नहीं सकता

सीएम धामी ने कहा स्व हेमवती नंदन बहुगुणा ने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। स्व बहुगुणा ने यह साबित किया कि हिमालय टूट सकता है झुक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि गरीब व मजलूमों के लिए बहुगुणा जी की सोच को देश के पीएम नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रेखा आर्या सुबोध उनियाल व चंदन राम दास के साथ ही सत्ता व विपक्ष के कई विधायक मौजूद रहे।

Also Read: Pauri News: नशे में धुत होकर शिक्षक के विद्यालय पहुंचने का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago