Categories: राजनीति

Amit Shah Visit Today in Banke Bihari Temple : अमित शाह ने किए श्रीबांकेबिहारी के दर्शन, कान्हा की नगरी में मांगा समर्थन

इंडिया न्यूज, मथुरा।

Amit Shah Visit Today in Banke Bihari Temple : गुरुवार को कान्हा की नगरी में पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से समर्थन मांगा। कहा जा रहा है कि चुनाव को धार देने के लिए शाह ने  कमान संभाली है। शाह ने वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए। करीब आठ मिनट तक मंदिर में पूजा की। (Amit Shah Visit Today in Banke Bihari Temple)

उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मौजूद रहे। मंदिर प्रांगण से निकलने के दौरान गृहमंत्री अमित शाह हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करते दिखे। इस दौरान अमित शाह ने सपा प्रमुख पर हमलावर होते हुए कहा कि अखिलेश के शासन से भाजपा शासन में अपराध की प्रतिशत में भारी कमी आई है।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना (Amit Shah Visit Today in Banke Bihari Temple)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा पर भ्रष्टचार का कोई आरोप नहीं है। अखिलेश बाबू के नेता के घर नोट निकलते हैं। बाहुबली परेशान करते थे, बहन-बेटियों का अपमान होता था। बाहुबली से गले में पट्टी लगाकर सरेंडर कर रहे हैं। जब इनपर गाज गिरती है। अखिलेश के पेट में दर्द होती है। मुख्तार अंसारी और आजम खान को पकड़ने पर दर्द हुआ। पूरा हिसाब लेकर आया हूं यूपी का। सुशासन क्यों नहीं था, कानून का राज क्यों नहीं था।

मायावती को भी लिया आड़े हाथों (Amit Shah Visit Today in Banke Bihari Temple)

गृहमंत्री अमित शाह ने कबीर का एक दोहा बताकर कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि पहले भी यही पुलिस थी यही कानून था इसलिए कबीर ने कहा था कि लोहा से ढाल भी बन सकती है, तलवार भी बन सकती है। मथुरा में आने वाले समय में विश्वभर का पर्यटन आएगा। ये प्रयास किए जा रहे हैं। बांकेबिहारी मंदिर की कुंज गलियों का विकास कराया। शुद्व पीने का पानी भाजपा ने दिया। रामायण सर्किट, महाभारत, शक्ति पीठ सहित कई सर्किट शुरू कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया।

(Amit Shah Visit Today in Banke Bihari Temple)

Also Read : Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote : घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, 29 को करेंगे माता शाकुंभरी दर्शन

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago