Categories: राजनीति

Big blow to SP MLA : पेट्रोल पंप गिराने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, सीएम के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ रहा भारी

सपा विधायक के गिराए जा चुके पेट्रोल पंप की एनओसी भी रद कर दी गई है। डीएम ने जांच कराने के बाद कार्रवाई की है। सीलिंग की जमीन पर पेट्रोल पंप बनाने की जांच जारी है। शहजिल इस्लाम पर एनओसी के लिए कई तथ्य छिपाने का आरोप है।

इंडिया न्यूज, बरेली।

Big blow to SP MLA : सपा विधायक शहजिल इस्लाम के परसाखेड़ा में पेट्रोल पंप की एनओसी भी डीएम ने निरस्त कर दी। प्रशासन के मुताबिक जांच में कई तथ्यों को छिपाकर पेट्रोल पंप चलाने की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई हुई है। दस्तावेजों में भी कई गड़बड़ियां मिली हैं। जांच अभी जारी है कि पेट्रोल पंप सीलिंग की जमीन पर बनाया गया था या नहीं।

सीएम योगी के खिलाफ की थी अनर्गल टिप्पणी (Big blow to SP MLA)

विधायक निर्वाचित होने के बाद एक स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विधानसभा में विपक्ष पर दबाव बनाने पर बंदूकों से गोलियां चलने जैसे विवादित बोल बोलने के बाद शहजिल इस्लाम निशाने पर आ गए हैं। चार दिन पहले बीडीए ने परसाखेड़ा में उनका पेट्रोल पंप नक्शा स्वीकृत न कराने की वजह से गिरा दिया था। बीडीए उपाध्यक्ष ने इसके साथ डीएम को पत्र लिखकर पेट्रोल पंप की एनओसी की शर्तों और उनके अनुपालन की जांच कराने को कहा था।

2019 में पंप के लिए किया था आवेदन (Big blow to SP MLA)

बीडीए उपाध्यक्ष ने इस पत्र में उल्लेख किया था कि शहजिल इस्लाम ने 2019 में परसाखेड़ा में पेट्रोल पंप के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। बीडीए ने इसकी एनओसी नहीं दी थी। पेट्रोल पंप का नक्शा भी स्वीकृत नहीं किया, फिर भी दूसरे विभागों से सांठगांठ कर एनओसी लेकर जुलाई 2020 से पेट्रोल पंप शुरू कर दिया। डीएम ने फाइल तलब करने के साथ एनओसी देने वाले विभागों से भी जवाब मांगा था।

(Big blow to SP MLA)

Also Read : UP MLC Election Result 2022 : रिजल्ट आने के बाद गरमाएगी सियासत, जाने नेताओं ने क्या की है तैयारी

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

3 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

3 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

3 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

3 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

3 weeks ago