होम / Aparna Yadav Joins BJP : अपना परिवार नहीं संभाल पाए अखिलेश, अपर्णा के भाजपाई होने पर बोले केशव

Aparna Yadav Joins BJP : अपना परिवार नहीं संभाल पाए अखिलेश, अपर्णा के भाजपाई होने पर बोले केशव

• LAST UPDATED : January 19, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Aparna Yadav Joins BJP : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। अपर्णा ने कहा कि वह सीएम योगी व पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित रही हैं। आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी, उसे निभाएंगी। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव अपना परिवार तक नहीं संभाल पाए। हम अपर्णा का अपने भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं।

चुनाव में हार से अखिलेश भयभीत (Aparna Yadav Joins BJP)

केशव कहा कि अखिलेश यादव चुनाव में हार से इतने भयभीत हैं कि वह लड़ने के लिए विधानसभा सीट तक नहीं तय कर पा रहे हैं। कहते हैं कि विकास किया है। अगर विकास किया है तो उसी सीट से लड़ें, जहां विकास किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपर्णा लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी वह इसी सीट से चुनावी मैदान में थीं। हालांकि, उन्हें हार मिली थी। इसी सीट पर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने बेटे के लिए भाजपा से टिकट मांगा है।

(Aparna Yadav Joins BJP)

Also Read : BKU Leader Rakesh Tikait Announced : भाकियू नेता राकेश टिकैत का ऐलान, चुनाव में किसी दल को समर्थन नहीं

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox