Atiq-Ashraf Murder : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को प्रयागराज के हॉस्पिटल के पास कल रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले तीनो आरोपी को पुलिस ने कस्टडी में रखा है। इस वारदात के बाद सभी पुलिस की नाकामयाबी मान रहे है। सरकार ने माफिया के सुरक्षा में तैनात 17 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन सब के बीच विपक्षी पार्टियां भी बीजेपी पर लगातार निशाना साध रहे है। इसी क्रम मे कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ट्विटर पर ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, ‘ये अधिकार किसी सरकार को, किसी नेता को या क़ानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को नहीं दिया जा सकता है। आगे कहा कि गोली-तंत्र और भीड़ तंत्र की वकालत करने वाले केवल संविधान को ध्वस्त करते हैं। समाज में किसी को डराने व धमकाने के लिए जो भी हमारी न्याय प्रणाली में राजनैतिक उद्देश्य से दखलअंदाज़ी करता है, अपराधी के साथ वो भी दंड का भागीदार है। किसी भी मुजरिम को सख़्त से सख़्त सजा मिले, इसके लिए अदालतें हैं। क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन्म देता है।’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, ‘देश का संविधान उन लोगों ने बनाया है, जो आज़ादी के लिए लड़े थे। हमारा इसी संविधान और क़ानून को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। इससे खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है। अपराधी की सजा का फ़ैसले का अधिकार न्यायपालिका का है।’
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘हमारे देश का कानून संविधान से लिखा गया है। यहां पर कानून सर्वोपरि है। अपराधियों को कड़ी से कड़ा सजा मिलनी चाहिए, लेकिन ये देश के कानून के तहत होनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘अगर किसी भी सियासी मकसद से कानून के राज और न्यायिक प्रकिया से खिलवाड़ किया जाता है या फिर उल्लघंन किया जाता है तो ये लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।’
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…