Bageshwar By-Election2023: बागेश्वर उपचुनाव में बड़ा फेर-बदल, कांग्रेस के जनप्रतिनिधि थामेंगे बीजेपी का दामन, CM भी होंगे शामिल

India News (इंडिया न्यूज़), Bageshwar Bypoll 2023: बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी को बतौर प्रत्याशी खड़ा किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेगी। तो वहीं पार्टी जिले में बड़ा खेला खेलने वाली है। जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी आज बागेश्वर पहुंचगे।

उपचुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियां जोड़-जोड़ की मेहनत में लगी

बागेश्वर में उपचुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियां जोड़-जोड़ की मेहनत में लगी है। तो वहीं आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने बागेश्वर दौरे पर रहेंगे। बता दें की मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी खास है, जहां मुख्यमंत्री मण्डलसेरा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बागेश्वर उपचुनाव प्रदेश सरकार के लिए नाक का सवाल बना है। इसको लेकर चुनाव में जोड़-जोड़ की राजनीति लगातार हावी होती जा रही है। तो वहीं खबर यह भी आ रही है कि एक बड़ा धड़ा बीजेपी में शामिल होने जा रहा है जो कि कांग्रेस पार्टी की ओर से धारा के जनप्रतिनिधि कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थामेंगे। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल सहित दर्जन भर लोग आज बीजेपी में शामिल होकर आगे की रणनीति बनाएंगे।

चुनाव के लिए किया जा रहा ब्लैक मनी का प्रयोग- कांग्रेस जिला अध्यक्ष

राजनैतिक तौर पर कांग्रेस उपचुनाव में प्रदेश सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना नही चाहती है। बागेश्वर जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवत डसीला द्वारा प्रेस से बात करते समय कहना है, कि प्रदेश सरकार निरंकुश हो गयी है, ब्लैक मनी का उपयोग बागेश्वर उपचुनाव में किया जा रहा है।

चार बार विधायक रहे चंदन राम दास

अगर उनके राजनीति करियर की बात करें तो चंदन राम दास ने 2007 में पहला विधानसभा चुनाव जीता था। जिसके बाद से वह लगातार चार बार विधायक रहे। चंदन राम दास 2007, 2012, 2017 और 2022 में जीत दर्ज कर विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बालकृष्ण को बागेश्वर सीट पर हराया था।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी आज बागेश्वर पहुंचगे,
  • मण्डलसेरा में भाजपा कार्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
  • बागेश्वर उपचुनाव बना प्रदेश सरकार के लिए नाक का सवाल
  • बागेश्वर उपचुनाव में जोड़ तोड़ कि राजनीति लगातार हावी ,
  • बागेश्वर शहर का एक बड़ा धड़ा होगा बीजेपी में सामिल
  • कांग्रेस धारा के जनप्रतिनिधि थामगे भाजपा का दामन
  • नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल सहित दर्जन भर लोंग होगे शामिल,

Also Read: Bageshwar Dham: नेपाल के तीन दिवसीय दौरे के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- भगवान राम और माता जानकी के नाते नेपाल हमारा ननिहाल

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago