होम / Barabanki News: बाराबंकी के निकाय चुनाव में सपा ने लहराया परचम, शीला सिंह रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज कर बनीं नगर पालिका चेयरमैन

Barabanki News: बाराबंकी के निकाय चुनाव में सपा ने लहराया परचम, शीला सिंह रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज कर बनीं नगर पालिका चेयरमैन

• LAST UPDATED : May 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज),Barabanki News: बाराबंकी जिले में एक नगर पालिका परिषद नवाबगंज और 13 नगर पंचायतों के नतीजे सामने आ गए हैं। भाजपा को जिले में तगड़ा झटका लगा है। नगर पालिका परिषद नवाबगंज की अगर बात करें तो यहां से भाजपा का 10 साल का कब्जा खत्म हो गया है। यहां समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शीला सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शशि श्रीवास्तव को रिकॉर्ड वोटों से करारी शिकस्त दी है। सपा की शीला सिंह को 38,121 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा की शशि श्रीवास्तव को 22,516 वोट मिले हैं। सपा की शीला सिंह ने 15605 वोटों से भाजपा की शशि श्रीवास्तव को हराया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जिले की अधिकतर नगर पंचायतों में कब्जा जमाया है। जबकि भाजपा को केवल 2 नगर पंचायतों पर ही जीत मिली है।

जिले का नाम- बाराबंकी

1- नगर पालिका का नाम- नवाबगंज
सपा- शीला सिंह- 38121
भाजपा- शशि श्रीवास्तव- 22516
– 15605 वोटों से जीतीं सपा प्रत्याशी शीला सिंह।

1- नगर पंचायत नाम- बंकी
निर्दलीय- इरफान खातून- 3950 वोट
निर्दलीय- रिंकी सिंह- 3300 वोट
– 650 वोटों से जीतीं निर्दलीय प्रत्याशी इरफाना खातून।

2- नगर पंचायत नाम- देवा
निर्दलीय- हारून वारसी- 3124 वोट
निर्दलीय- मो. इस्माइल- 2341 वोट
– 783 वोटों से जीते निर्दलीय प्रत्याशी हारून वारसी।

3- नगर पंचायत नाम- फतेहपुर
सपा- इरशाद अहमद कमर- 10304 वोट
भाजपा- महंत हेमंतदास- 7314 वोट
– 3024 वोटों से जीते सपा प्रत्याशी इरशाद अहमद कमर।

4- नगर पंचायत नाम- बेलहरा
सपा- शबाना खातून- 5404 वोट
बीजेपी- कमला- 4921 वोट
– 483 वोटों से जीतीं सपा प्रत्याशी शबाना खातून।

5- नगर पंचायत नाम- रामनगर
निर्दलीय- रामशरण पाठक- 3214
भाजपा- बद्री विशाल त्रिपाठी- 3208 वोट
– 6 वोटों से जीते निर्दलीय प्रत्याशी रामशरण पाठक।

6- नगर पंचायत नाम- टिकैतनगर
भाजपा- जगदीश प्रसाद गुप्ता- 3480 वोट
सपा- मुन्ना- 1165 वोट
– 2315 वोटों से जीते भाजपा प्रत्याशी जगदीश प्रसाद गुप्ता।

7- नगर पंचायत नाम- दरियाबाद
निर्दलीय- रुकसाना बानो- 3865 वोट
भाजपा- संजू जयसवाल- 3014 वोट
851 वोटों से जीतीं निर्दलीय प्रत्याशी रुकसाना बानो।

8- नगर पंचायत नाम- रामसनेहीघाट
निर्दलीय- डा. ज्ञान प्रकाश यादव- 4900 वोट
भाजपा- कुसुमलता वर्मा- 3972 वोट
– 928 वोटों से जीते निर्दलीय प्रत्याशी डा. ज्ञान प्रकाश यादव।

9- नगर पंचायत नाम- सिद्धौर
भाजपा- रमंता रावत- 2541 वोट
सपा- परमिला- 2505 वोट
– 36 वोटों से जीतीं भाजपा प्रत्याशी रमंता रावत।

10- नगर पंचायत नाम- सुबेहा
सपा- देवीदीन- 5070 वोट
भाजपा- मनीराम- 4268 वोट
– 802 वोटों से जीते सपा के देवीदीन।

11- नगर पंचायत नाम- सतरिख
सपा- रेहान कामिल- 3041 वोट
निर्दलीय- राम नरेश- 1493 वोट
1548 वोटों से जीते सपा प्रत्याशी रेहान कामिल।

12- नगर पंचायत नाम- जैदपुर
निर्दलीय- नीलोफर अलीम- 6456 वोट
निर्दलीय- चांदबीबी रियाज- 4314 वोट
2142 वोटों से जीती निर्दलीय प्रत्याशी नीलोफर अलीम।

13- नगर पंचायत नाम- हैदरगढ़
निर्दलीय- आलोक तिवारी- 2166
भाजपा- पूजा दीक्षित- 2162
– 4 वोटों से जीते निर्दलीय प्रत्याशी आलोक तिवारी।

Ayodhya News: अयोध्या में BJP की बंपर जीत के बीच आई चौंकाने वाली खबर, हिन्दू बहुल इलाके में मुस्लिम युवक जीता, फिर कर दिया ये दावा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox