होम / Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के कैंप में आया करंट, 1 की मौत, 7 लोग घायल

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के कैंप में आया करंट, 1 की मौत, 7 लोग घायल

• LAST UPDATED : February 25, 2024

India News ( इंडिया न्यूज) Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल राहुल की ये यात्रा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में थी। तब इसी दौरान बनाए गए अस्शाई कैंप के सीआरपीएफ के वॉच टॉवर में, करंट आने से 1 मजदूर की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा वॉच टावर को खोलने के दौरान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोंगों को जल्दी-जल्दी हॉस्पिटल ले जाया गया।

राहुल गांधी के लिए बनाया गया था कैंप

हादसे में मरने वाले की पहचान नरेश के रूप में की गई है। जो झारखंड के चतरा का रहने वाला है। वहीं घायल भी चतरा जिले के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अस्शाई कैंप राहुल गांधी को विश्राम करने के लिए बनाए गए थे। ये हादसा जिला कोतवाली कटघर इलाके रामपुर रोड जीरो प्वॉइंट के नजदीक हुआ है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: प्रियंका गांधी वाद्रा भी हुई यात्रा में शामिल

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को मुादाबाद से आगे बढ़ी थी। यात्रा में प्रियंका गांधी भी अपने भाई राहुल गांधी के साथ शामिल हुई थी। वहीं त्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने मीडिया को बताया राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से एक बार फिर शुरू हुई है। जिसमें राहुल के साथ प्रियंका गांधी बी शामिल थी। यात्रा जब मुरादाबाद के सड़कों पर निकली तो वहां विभिन्न क्षेत्रों के लोग मौजूद थे।

Also Read: Article 370 Box Office Collection: फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की कमाई में आया उछाल, दर्शकों…

Also Read: Health Tips: पैकेट वाला आटा क्यों नहीं है आपकी सेहत के लिए ठीक? बढ़ा…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox