होम / Big blow to BJP in Uttrakhand : कांग्रेस में पहुंचे नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, उत्तराखंड भाजपा को लगा बड़ा झटका

Big blow to BJP in Uttrakhand : कांग्रेस में पहुंचे नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, उत्तराखंड भाजपा को लगा बड़ा झटका

• LAST UPDATED : January 27, 2022

इंडिया न्यूज, देहरादून।

Big blow to BJP in Uttrakhand : असंतुष्ट बीजेपी नेता और पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के कांग्रेस में शामिल होने से उत्तराखंड भाजपा को करारा झटका लगा है। ओम गोपाल रावत ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। टिहरी जिले की नरेंद्रनगर सीट से पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत बुधवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। (Big blow to BJP in Uttrakhand)

उन्हें पार्टी में शामिल करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि गोपाल के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। रावत ने बीजेपी में नरेंद्र नगर सीट से टिकट की दावेदारी की थी। बीजेपी के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को वहां से दोबारा टिकट दिए जाने के बाद से वह पार्टी से नाराज थे।

कांग्रेस को जवाब देने की तैयारी में भाजपा (Big blow to BJP in Uttrakhand)

उत्तराखंड में आज कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के आज बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। बता दें कि हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया था। (Big blow to BJP in Uttrakhand)

सूत्रों का कहना है कि उपाध्याय टिहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले, कांग्रेस ने चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें उपाध्याय का नाम नहीं था। इससे उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गईं।

(Big blow to BJP in Uttrakhand)

Also Read : Rain and Cold in UP-UK : यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका, अगले सप्ताह पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox