Categories: राजनीति

Big Blow to SP and Congress : सपा और कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक शरदवीर बीजेपी में शामिल

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Big Blow to SP and Congress : बीजेपी ने सपा औऱ कांग्रेस को झटका दिया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद राकेश सचान, सपा के पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा और सपा के विधायक शरदवीर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। यूपी भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। (Big Blow to SP and Congress)

इस दौरान ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद थे। उन्होंने पार्टी में शमिल हुए नेताओं को अंगवस्त्र पहनाया। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जन कल्याण और विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। प्रधान ने आगे कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जन कल्याण औऱ विकास का जन अभियान चल रहा है।

कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर (Big Blow to SP and Congress)

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। पहले गुंडा, माफिया औऱ बाहुबलियों की सरकार थी। महिला, दलित, किसान सभी लोग भय के माहौल में जीते थे। अब वो दौर खत्म हो गया है। ऐसा माहौल अब दोबारा नहीं आएगा। (Big Blow to SP and Congress)

वहीं जलालाबाद सीट से सिटिंग विधायक शरदवीर सिंह ने दिल्ली कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ली। उन्हें मुख्तार अब्बास नकवी ने प्राथमिक सदस्यता दिलाई। शरदवीर सिंह साल 2017 में सपा के टिकट पर जलालाबाद सीट से चुनाव जीते थे। उन्हें इस बार सपा ने टिकट नहीं दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया।

(Big Blow to SP and Congress)

Also Read : Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote : घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, 29 को करेंगे माता शाकुंभरी दर्शन

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago