होम / BJP has to Win to Save the Nation : राष्ट्र बचाने के लिए भाजपा को जीताना है, बीजेपी ऑफिस पहुंच बोलीं अपर्णा

BJP has to Win to Save the Nation : राष्ट्र बचाने के लिए भाजपा को जीताना है, बीजेपी ऑफिस पहुंच बोलीं अपर्णा

• LAST UPDATED : January 23, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

BJP has to Win to Save the Nation : भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय पहुंची अपर्णा यादव ने मीडिया से कहा कि मैंने राष्ट्रवाद के कारण भाजपा का चुनाव किया है। अगर हमें राष्ट्र को बचाना है तो भाजपा को यूपी में फिर से लाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बचाने वाली पार्टी है। (BJP has to Win to Save the Nation)

मैं नए भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं। उन्होंने भाजपा में शामिल करने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। रविवार को अपर्णा के साथ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं विधायक अदिति सिंह व प्रियंका मौर्या भी भाजपा कार्यालय में मौजूद थीं।

अदिति ने कसा कांग्रेस पर तंज (BJP has to Win to Save the Nation)

अदिति सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं दी। इतनी योजनाएं आम जनता के लिए कभी नहीं आईं। कांग्रेस यूपी में इस बार भी कुछ हासिल नहीं कर पाएगी। प्रियंका मौर्य कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की पोस्टर गर्ल थीं। भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा में शामिल होने की खुशी है। हम मोदी जी के नेतृत्व में मिलकर अच्छा काम करेंगे। तीनों नेत्रियों ने भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार जाताया।

(BJP has to Win to Save the Nation)

Read More: Priyanka in UP: यूपी में प्रियंका ने सीएम फेस को नकार दिया, अब चुनाव लड़ेगी या नहींं, असमंजस बरकरार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox