होम / BJP Jan Vishwas Yatra : भाजपा की जन विश्वास यात्रा में बोली साध्वी निरंजन ज्योति, विपक्ष लोगों को बरगलाने का काम कर रहा है

BJP Jan Vishwas Yatra : भाजपा की जन विश्वास यात्रा में बोली साध्वी निरंजन ज्योति, विपक्ष लोगों को बरगलाने का काम कर रहा है

• LAST UPDATED : January 1, 2022

इंडिया न्यूज, कानपुर:

BJP Jan Vishwas Yatra  भाजपा की जनविश्वास यात्रा शनिवार को भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में घूमी। जगह जगह कार्यकतार्ओं ने इसका स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योती ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान व मजदूरों के लिए जमकर काम किया है। कोरोना काल में सरकार पूरी ताकत से जुटी रही, स्वास्थ्य बीमा व राशन का लाभ दिया गया। विपक्षी केवल बरगलाने में लगे हैं।


भोगनीपुर व पुखरायां में भाजपा की जन विश्वास यात्रा निकली BJP Jan Vishwas Yatra

शनिवार को कानपुर देहात के भोगनीपुर व पुखरायां में भाजपा की जन विश्वास यात्रा निकली। यहां पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योती, भानुप्रताप सिंह वर्मा, राज्यमंत्री अजीत पाल व विधायक विनोद कटियार रथ पर सवार थे। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि दिल्ली व सूबे में डबल इंजन की सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। इसे विपक्षी पार्टियां पचा नहीं पा रहीं हैं। सूबे में कानून व्यवस्था का राज स्थापित हुआ है। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने जमकर नारेबाजी की और पुष्पवर्षा की।

यात्रा मूसानगर के लिए रवाना हुई BJP Jan Vishwas Yatra

यहां से यात्रा मूसानगर के लिए रवाना हुई। मूसानगर में गजनेर तिराहे पर कार्यकतार्ओं ने रथ को रोक करके जोरदार स्वागत किया व पुष्प वर्षा की। मंत्री व विधायक ने सभी कार्यकतार्ओं का आभार जताया कि वह इतनी मेहनत कर रहे हैं। कार्यकतार्ओं से आह्वान किया गया कि इसे जोश व मेहनत को बरकरार रखें विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा सरकार बनानी है।

देश व प्रदेश का आज विकास तेजी से हो रहा तो यह भाजपा सरकार के कारण ही हुआ है। आपको बता दें कि भाजपा की जनविश्वास यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। इसी क्रम में यात्रा कानपुर देहात पहुंची जिसका लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। इसके बाद यात्रा कानपुर की सीमा में जाएगी।

Read More: Shock To Samajwadi Party In Pilibhit : पीलीभीत में समाजवादी पार्टी को झटका, सपा से हुआ मोहभंग, बसपा में शामिल हुईं ममता शाक्य

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox