होम / ईंट का जवाब पत्थर से दोगे तभी चैन से रह पाओगे, सांसद साक्षी महाराज ने कानपुर बवाल पर सोशल साइट पर आत्मरक्षा की कही बात

ईंट का जवाब पत्थर से दोगे तभी चैन से रह पाओगे, सांसद साक्षी महाराज ने कानपुर बवाल पर सोशल साइट पर आत्मरक्षा की कही बात

• LAST UPDATED : June 4, 2022

इंडिया न्यूज, UP News : हिंदुओं एक हो जाओ, कोई आपकी लड़ाई लड़ने नहीं आएगा। आपको खुद की रक्षा करनी पड़ेगी। ये व्यक्ति विशेष आपको चैन से तभी रहने देंगे जब ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख जाएंगे। कानपुर में बवाल पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने फेसबुक पर टिप्पणी की है। उन्होंने हिंदुओं को शास्त्र और शस्त्र दोनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी।

कानपुर की घटना का किया जिक्र

सांसद ने आगे लिखा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने हिंदुओं सावधान हो जाओ। सुरक्षा के लिए तीर कमान व अन्य जरूरी चीजें रखो। कई लोगों ने उनकी बात का विरोध किया था। कानपुर की घटना पर कहा कि आपने देख लिया न। कौन लोग हैं जिन्होंने जुमे की नमाज के बाद पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। कई पुलिस कर्मी भी चुटहिल हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः अमित शाह सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कही बात

शुक्र है..मोदी, योगी व शाह कर रहे देश का नेतृत्व

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि शुक्र कीजिए कि मोदी, योगी और अमित शाह जैसे कर्मयोगी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। मैं सबकी लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।

यह भी पढ़ेंः बरेली में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, परिजनों के विरोध पर उठाया कदम

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox