Categories: राजनीति

BJP President JP Nadda Said : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले -मायावती अखिलेश ने चीनी मिलें बेचीं बंद कराई

इंडियाा न्यूज, मेरठ:

BJP President JP Nadda Said मेरठ में शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय (पश्चिम क्षेत्र) बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मायावती अखिलेश ने चीनी मिलें बेचीं बंद कराई। सीएम योगी ने शुरू कराई। जब कोरोना आया तब पार्टियां क्वारन्टीन हो गईं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता बाहर निकल कर जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाते रहे। दवा पहुंचाई गई।

कहा कि प्रवासी को चप्पल पहनाने से लेकर घर भिजवाने तक का काम भाजपा कार्यकर्ता ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही सम्भव है कि नड्डा जैसा व्यक्ति अध्यक्ष बन सकता है। दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री बने यह भाजपा में ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि मेरठ आया हूं तो श्री राम की भूमि और श्री कृष्ण की भूमि को नमन करता हूं। नमन करता हूं मंगल पांडे को, धन सिंह कोतवाल को। इस धरा को मां गंगा और मां यमुना का आशीर्वाद प्राप्त है। यहां सब केसरिया ही केसरिया है।

एक पार्टी जिसमें घर के लोगों को मिलते हैं पद BJP President JP Nadda Said

एक पार्टी के नेता तो अपने चाचा को भी कुछ देने को तैयार नहीं। अन्य पार्टी में बेटा, बहन, बाप ही सब पद पाएंगे। बाकी लोग ताली बजाएं। अन्य पार्टियां जाति और धर्म का साथ लेकर चलती हैं। जिन्ना को लेकर। समाज को खंडित करने के लिए हैं सिर्फ भाजपा देश को एक रखने और अखंड बनाने के प्रयास में है।

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश का बजट BJP President JP Nadda Said

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश का बजट है। विकास का परिदृश्य बदला है। सपा नेता पुराना चेहरा छिपाकर आये हैं लेकिन ये वही सपा है। ये वंशवाद के प्रोडक्ट अपने लिए राष्ट्र हित बेच देते हैं। ऐसा लोगों ने देखा है। आतंकियों को छुड़ाया था इन लोगों ने।

कहा कि ये नई सपा नहीं है ये वही सपा है इसे ध्यान रखें। इनके समय दंगा तंत्र था। जिसे योगी ने समाप्त किया।कार्यक्रम से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज पश्चिम क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा। जिसका मूल मंत्र बूथ जीता तो चुनाव जीता है। जेपी नड्डा के संबोधन के पहले कई दिग्?गजों ने सम्?मेलन को संबोधित किया।

भाजपा एक मिशन वाली पार्टी है BJP President JP Nadda Said

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीतिक दल अपनी जगह हैं। अन्य दल तो दल दल हैं। लेकिन भाजपा एक मिशन वाली पार्टी है। जेपी नड्डा ने प्रवासी लोगों को कोरोना के समय भोजन कार्यकर्ता के माध्यम से भिजवाते थे। यहां मतदान अब राष्ट्र के नाम पर होता है। इसे बताने के लिए बूथ के कार्यकर्ता आए हैं। कमल खिला दो देश मजबूत हो जाएगा।

युवाओं को दिया रोजगार और नौकरी BJP President JP Nadda Said

इसके बाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि यहां का वातावरण देख कर अनुमान लगा सकते हैं कि कितने लोग हैं भाजपा के साथ। प्रदेश में 4.50 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार और नौकरी मिली। 3 लाख संविदा पर हैं।

कांवड़ियों पर पहले पत्थर बरसाया जाता था अब फूल बरसता है। सरकार ने किसानों को सम्मान निधि दी। सिंचाई के संसाधन दिए। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। विपक्ष के दुष्प्रचार से सजग रहना है। अपना ही रिकॉर्ड कार्यकर्ता को तोड़ना है। भारी से भरी बहुमत से जीत दिलाएं। पहले ऐसा समय था शांत प्रिय लोग घर का ताला बंद रखने पर मजबूर थे।

Read More: Congress Party will Soon Release: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द करेगी जारी

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago