बीजेपी की शानदार जीत के बाद जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता, जमकर की आतिशबाजी

 (BJP workers immersed in celebration after BJP’s resounding victory) त्रिपुरा में बीजेपी की शानदार जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत और मोहन पेटवाल के नेतृत्व में मंसूरी में भाजपा कार्यकर्ता पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, आतिशबाजी करके जोरदार जश्न मनाया।

खबर में खास:-

  • त्रिपुरा एवं नागालैंड के विधानसभा के चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत
  • भारत जोड़ो यात्रा से कुछ नही होने वाला
  • प्रधानमंत्री मोदी देश के विकास के लिये काम कर रहें
  • 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

 

विधानसभा के चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत

भाजपा ने गठबंधन के साथ त्रिपुरा एवं नागालैंड के विधानसभा के चुनाव में प्रचंड जीत को लेकर भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेष रावत और भाजपा नेता मोहन पेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूर्वाेत्तर राज्य की जनता ने कमल खिला कर देशवासियों को भगवा होली की बधाई पूरे देशवासियों को दे दिया है। उन्होने कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा” और कांग्रेस की दिखावटी एवं बनावटी को त्रिपुरा की जनता ने करारा जबाब दिया हैं। हाथ जोडो, पेर जोडो आदि यात्रा निकालने से कुछ नही होने वाला हैं।

प्रधानमंत्री मोदी देश के विकास के लिये काम कर रहें

भारत को पूरे विश्व में विश्व गुरू बनाये जाने को लेकर साथ ही देश को स्वालंबी बनाये जाने के साथ ही साथ आम आदमी को मजबूत करने के लिये कई जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत, देश के विकास के लिये प्रधानमंत्री नरेंद मोदी लगातार काम कर रहें हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

त्रिपुरा और नागालैंड में जीत के बाद भाजपा अब 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज यह बड़ी जीत हासिल हुई है। भाजपा सरकार पूरी तत्परता से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। देश की जनता को भाजपा से ही उम्मीद है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में पुनः एक बार भाजपा की सरकार बनाने का आगाज हो चुका है।

READ ALSO: राम की नगरी अयोध्या को बड़ी सौगात देने की तैयारी में योगी सरकार, जल्द शुरू होगी पैराग्लाइडिंग

Sonal Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago