Categories: राजनीति

लोकसभा उपचुनाव को लेकर बसपा का बड़ा फैसला, रामपुर से नहीं लड़ेगी पार्टी, आजमगढ़ से गुड्डू होंगे उम्मीदवार

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Loksabha Bypoll)। बसपा ने लोकसभा उप चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। बसपा रामपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी। आजमगढ़ सीट से गुड्डू जमाली बसपा प्रत्याशी होंगे। रामपुर सीट आजम खां के लोकसभा सीट छोड़कर विधायक बनने से खाली हुई है। जबकि आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव ने छोड़ी थी। आजमगढ़ की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मायावती ने निर्देश दिए हैं।

मायावती ने दिए आवश्यक निर्देश

मायावती ने बसपा मुख्यालय पर हुई बैठक में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है नए सदस्य बनाना। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 75000 नए बसपा कार्यकर्ता एवं सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जी जान से जुटना है। पूरी मजबूती से आगे की तैयारी करनी है। बैठक में सभी मंडल कोर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष बुलाये गए थे।

यह भी पढ़ेंः लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, तीसरे दिन 2500 से ज्यादा मामले आए

Connect With Us : Twitter | Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago