Budget 2023: रविशंकर प्रसाद कल देहरादून दौरे पर, केंद्रीय बजट की खूबियों पर करेंगे चर्चा

Budget 2023: (Ravi Shankar Prasad will visit Dehradun tomorrow) उत्तराखंड में 5 फरवरी को बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद देहरादून दौरे पर आ रहे हैं। जिसको लेकर पार्टी पूरी तैयारी पर है। बता दें कि, देहरादून पहुंचकर रविशंकर प्रसाद केंद्रीय बजट की खूबियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही इसे आम जनता तक पहुंचाने का काम भी करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री 5 फरवरी को देहरादून दौरे पर

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी पूरी तैयारी पर है। जिसको लेकर पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। बता दें कि, इसकी शुरुआत पार्टी द्वारा कर दी गई है। जिसके चलते उत्तराखंड में पार्टी केंद्र सरकार के बजट को सरल शब्दों में आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आम बजट की खूबियां बताने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद 5 फरवरी को देहरादून आएंगे। वह प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी में भाग लेंगे।

वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री व पार्टी संगठन की टीम प्रदेश के जिलों व मंडल स्तर पर महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवी व समाज के अन्य वर्गों के बीच बजट आधारित गोष्ठियों में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस बात की जानकारी दी।

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कल देहरादून पहुंचंगे। जिसके बाद वह दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे सुभाष रोड स्थित होटल में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को भी उनके द्वारा संबोधित किया जाएगा। जिसके बाद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी के जोशीमठ आगमन को राजनैतिक पर्यटन बताया।

पार्टी के नेता ही हरीश रावत को गंभीरता से नहीं लेते

भट्ट ने कहा कि जनता ने कांग्रेस से पहले ही दोनों हाथ जोड़ दिये हैं। जोशीमठ को लेकर वैज्ञानिक रिपोर्ट का सभी को इंतजार है। यह पहली विस्थापन नीति है जो प्रभावित लोगों के सुझावों पर बनी है। जिसके बाद उन्होंने हरीश रावत पर हमला करते हुए कहा कि हरीश रावत की बातों को उन्हीं के पार्टी वाले गंभीरता से नहीं लेते हैं। भट्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत के भराड़ीसैंण में प्रस्तावित उपवास पर तंज किया।

Also Read: Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा पर बन रहा ये खास संयोग, इन 3 उपाय से मिलेगी सभी समस्याओं से मुक्ति

 

 

 

 

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago