होम / Budget 2024: बजट पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, ‘लखनऊ वालों ने दिल्ली को…’

Budget 2024: बजट पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, ‘लखनऊ वालों ने दिल्ली को…’

• LAST UPDATED : July 24, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Budget 2024: बजट 2024 पर अब समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘लखनऊ वालों ने दिल्ली को नाराज कर दिया।’ अखिलेश यादव ने केंद्र की ‘डबल इंजन’ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार डबल इंजन की है तो लाभ भी डबल मिलना चाहिए था। लेकिन उत्तर प्रदेश को जो फायदा मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। आगे अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि बड़े-बड़े सपने दिखाकर हाथ में कुछ नहीं दिया गया। डबल इंजन सरकार के कई सपने दिखाए गए थे, लेकिन लगता है कि दिल्ली लखनऊ की तरह देख ही नहीं पा रही है।

Read More: Budget 2024: बजट के फैसले पर गदगद हुए उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष

संसद में प्रवेश से पहले प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार आज संसद में इंडिया गठबंधन की कार्रवाई के लिए प्रवेश से पहले ही प्रदर्शन शुरू कर दिया था और राज्यों के बीच भेदभाव के मुद्दे को उठाया था। इसके बीच अध्यक्ष अखिलेश ने यूपी के लिए दिखाए गए सपनों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर मिला क्या? कुछ भी नहीं। उन्होंने सरकार की नीतियों और वादों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राज्य को जो वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हुए हैं और जनता को निराशा ही हाथ लगी है। अखिलेश यादव के इस बयान से राज्य की जनता और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More: Budget 2024: CM योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बजट पर दी ये प्रतिक्रिया

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox