होम / Case Against SP Candidate of MLC Kafeel : सपा के एमएलसी उम्मीदवार कफील पर केस, एबुलेंस चालक ने की थी शिकायत

Case Against SP Candidate of MLC Kafeel : सपा के एमएलसी उम्मीदवार कफील पर केस, एबुलेंस चालक ने की थी शिकायत

• LAST UPDATED : March 30, 2022

इंडिया न्यूज, देवरिया।

Case Against SP Candidate of MLC Kafeel : देवरिया-कुशीनगर स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य के सपा प्रत्याशी डॉ. कफील के खिलाफ कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई एंबुलेंस चालक की तहरीर पर हुई है। 108 नंबर की एंबुलेंस के चालाक प्रकाश पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 26 मार्च को महुई संग्राम गांव निवासी गीता मिश्रा पत्नी वशिष्ठ मिश्र को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने महिला को मृत बता दिया था। अचानक डॉ. कफील जबरन एंबुलेंस में घुस गए।

चल रही है मामले की विवेचना (Case Against SP Candidate of MLC Kafeel)

मना करने के बाद भी डा. कफील ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। चालक ने आरोप लगाया कि डॉ. कफील ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी डॉ. कफील पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

(Case Against SP Candidate of MLC Kafeel)

Also Read : Income of Kashi Vishwanath Temple Increased : बाबा विश्वनाथ जमकर बरस रहा धन, टूटे सारे रिकॉर्ड, समझें कहानी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox