Champawat News: भाजपा कार्यकर्ता ने धूमधाम से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

इंडिया न्यूज: (BJP worker celebrated BJP Foundation Day with pomp) लोहाघाट में भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी के नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में भाजपा के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया। जिसमे बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने अनुभव साझा किए।

खबर में खास:-

  • लोहाघाट में में भाजपा के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया
  • कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए
  • जनसंघ से लेकर भाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी दी

भाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी दी

गुरुवार को चंपावत जिले के लोहाघाट में भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी के नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में भाजपा के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर मंडल कार्यकारिणी के द्वारा बुजुर्ग जनसंघ व भाजपा कार्यकर्ताओं का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य वक्ता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह मेहरा ने युवा भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसंघ से लेकर भाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी दी।

बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवाओं से अपने अनुभव साझा किए

महरा ने कहां आज किस तरह से कार्यकर्ताओं के बलिदान व त्याग से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है, वह सबके सामने है। वहीं, बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा युवा भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने अनुभव साझा किए गए। नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने कहा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के सभी मंडलों में स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया जा रहा है तथा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर सभी युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुजुर्ग जनसंघ व भाजपा कार्यकर्ताओं से उनके अनुभवों को साझा किया तथा उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही कार्यक्रम का संचालन गिरीश कुवर द्वारा किया गया।

Also Read: Roorkee News: IIT रूड़की का 22वां दीक्षांत समारोह, डिग्रियां लेते ही खिले छात्र- छात्राओं के चेहरे

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago