होम / Champawat News: यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे लोहाघाट, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 2024 के लिए जुटने का किया आवाहन

Champawat News: यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे लोहाघाट, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 2024 के लिए जुटने का किया आवाहन

• LAST UPDATED : April 2, 2023

इंडिया न्यूज: (State President of Youth Congress reached Lohaghat) चंपावत के लोहाघाट में आज यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने का जिम्मा सौंपा है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी काफी हद तक यूथ कांग्रेस के कंधो में है।

खबर में खास:-

  • उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर पहली बार लोहाघाट पहुंचे
  • चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने का जिम्मा सौंपा
  • 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी
  • भाजपा को जनता के दुख दर्द से कुछ लेना देना नहीं- सुमित भुल्लर

भाजपा के भ्रष्टाचार की कहानी जनता तक पहुंचाना है

रविवार को उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर पहली बार लोहाघाट पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भुल्लर ने यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। भुल्लर ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी काफी हद तक यूथ कांग्रेस के कंधो में है। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर गांव-गांव, घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों व देश में कांग्रेस के द्वारा किए गए विकास कार्यों व भाजपा के द्वारा किए जा रहे देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार की कहानी जनता तक पहुंचाना है।

2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी

भुल्लर ने कहा 2023 के निकाय चुनाव व 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी और उत्तराखंड की सभी सीटों में जीत दर्ज करेगी। वहीं, भाजपा पर हमलावर होते हुए भुल्लर ने कहा कि भाजपा की तानाशाही चरम पर है, जो भी आवाज उठा रहा है भाजपा सरकार उसके खिलाफ ईडी(ED) व सीबीआई(CBI) के द्वारा कार्रवाई करवा रही है। बता दें, जनता महंगाई, युवा बेरोजगारी से परेशान है तथा भर्तियां घोटालों की भेंट चढ़ रही है। हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है पर भाजपा नेता अपनी झोलीया भरने में लगे हुए।

भाजपा को जनता के दुख दर्द से कुछ लेना देना नहीं- सुमित भुल्लर

जिसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता के दुख दर्द से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा 2024 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। वहीं, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2024 में कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ महेश ढेक, शैलेंद्र राय ,प्रकाश मेहरा, चांद बोहरा , भुवनचौबे ,लोकेश पांडे सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Also Read: Laksar News: लक्सर में भगवान महर्षि कश्यप जन्मोत्सव समारोह आयोजित, लोकसभा सांसद समेत तमाम दिग्गजों ने की शिरकत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox