Categories: राजनीति

Circle While going for Campaign in Chandauli : केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर रॉड से हमला

Circle While going for Campaign in Chandauli


इंडिया न्यूज, चंदौली : Circle While going for Campaign in Chandauli चंदौली में अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव में शनिवार की शाम केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय व भाजपा प्रत्याशी (BJP candidate)रमेश जायसवाल के काफिले पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। इसमें प्रत्याशी रमेश जायसावाल का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More : Dead Body Found in Garbage Dump in Etah : पत्थर से हत्या कर फोड़ी आंखें , जलाया

जफरपुर जा रहे थे प्रचार को

शनिवार की शाम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल के साथ जफरपुर गांव में जनसंपर्क के लिए राममूरत यादव के यहां जा रहे थे। उनके आवास से कुछ दूर पहले ही गांव के मुख्य मार्ग पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने काफिले में सबसे आगे चल रहे रमेश जायसवाल के वाहन पर रॉड से हमला कर दिया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं जैसे ही रमेश जायसवाल अपने वाहन से बाहर निकले उनके ऊपर भी रॉड से हमला किया गया। हालांकि वे तुरंत वाहन में भीतर चले गये। जिससे वे बाल-बाल बच गए। उनके साथ चल रहे अंग रक्षकों ने हमलावरों को दौड़ाया लेकिन वह भागने में सफल रहे।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर तत्काल सीओ सदर अनिल राय व अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

Read More : Bhim Army workers Jammed in Saharanpur : बीआर आंबेडकर के पोस्टर पर पोती कालिख, हंगामा

Also Read : Road Accident on Varanasi-Shaktinagar Highway : सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पलटी, एक की मौत

Read More : India Won 1st Match of Davis Cup : डेविस कप में भारत की पहली जीत

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago