Categories: राजनीति

CM Yogi Attacked SP In Rae Bareli : रायबरेली में सीएम योगी सपा पर बोला हमला, सपा सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग करती थी वसूली

इंडिया न्यूज, लखनऊ: 

CM Yogi Attacked SP In Rae Bareli सीएम योगी ने शुक्रवार को रायबरेली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, 2017 के पहले प्रदेश में नौकरी नहीं थी। समाजवादी पार्टी की सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग वसूली पर निकल पड़ता था।

वसूली के साथ सभी भर्तियां विवादित होती थीं। योगी आदित्यनाथ ने बसपा और कांग्रेस को कठघरे में लिया। कहा कि कांग्रेस ने सदैव देश के साथ कुठाराघात किया है। देश के अंदर आतंकवाद की जड़ और भाषाई दंगा कराने की अगर कोई जड़ है तो वह कांग्रेस ही है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस हो या बहुजन समाज पार्टी, भ्रष्टाचार इनके जीन्स का हिस्सा बन गया है। भ्रष्टाचार के बगैर इनका काम ही नहीं चलता, विकास इनकी सोच के दायरे से बाहर है।

कांग्रेस विभिन्न तरह के दंगे कराने की दोषी है CM Yogi Attacked SP In Rae Bareli

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आइटीआइ परिसर स्थित स्टेडियम में जन विश्वास यात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस विभिन्न तरह के दंगे कराने की दोषी है। उसने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को काल्पनिक बताने का अपराध किया।

यह महान स्वतंत्रता सेनानी राना बेनी माधव की धरती है, वीरा पासी को भला कौन नहीं जानता, जिन्होंने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। इसके बावजूद न जाने कौन सी ऐसी परिस्थिति थी, जो यहां के लोग कांग्रेस को गले लगाए रहे। अब यहां के जनप्रतिनिधि उसे उखाड़ फेंकने में सहभागी बनेंगे। कांग्रेस विधायक आदिति सिंह पहले जबकि अब राकेश सिंह विकासपरक नीतियों के चलते भाजपा में शामिल हुए।

Read More: Amit Shah Said In Ayodhya : अयोध्या में अमित शाह बोले- समाजवादी पार्टी के इत्र की दुर्गंध पूरे उत्तर प्रदेश में फैल गई है

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago