होम / CM Yogi: विधानसभा उपचुनाव के लिए ‘स्पेशल 30’ का CM योगी ने किया निर्माण

CM Yogi: विधानसभा उपचुनाव के लिए ‘स्पेशल 30’ का CM योगी ने किया निर्माण

• LAST UPDATED : July 18, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्पेशल 30’ टीम का गठन किया है। इस टीम का उद्देश्य उपचुनाव में भाजपा की स्थिति को मजबूत करना और विपक्ष की चुनौतियों का सामना करना बताया गया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी के लिए यह उपचुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा, खासकर लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को जबरदस्त टक्कर दी थी। लोकसभा में भाजपा को अनुमान के अनुसार सफलता नहीं मिल सकी और वे केवल 33 सीटों पर ही सिमट गए। ऐसे में अब भाजपा के लिए यह उपचुनाव काफी चुनौती से भरा होने वाला है। जिससे वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें।

Read More: Kanwar Yatra: कावड़ यात्रा पर पुलिस के निर्देश को लेकर भड़के ओवैसी, जानें मामला

इन सीटों पर होने है चुनाव

जानकारी के अनुसार, इस बार फूलपुर, गाजियाबाद, कटेहरी, मिल्कीपुर, खैर, करहल, मीरापुर, मंझवा और सीसामऊ सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से 5 सीटें समाजवादी पार्टी (एसपी) के पास हैं, जबकि रालोद और निषाद पार्टी के पास 1-1 सीटें हैं। भाजपा के पास 3 सीटें हैं। स्पेशल 30 टीम में 30 लोग शामिल किए गए हैं, लेकिन इसमें दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को शामिल नहीं किया गया है। इस टीम का मुख्य उद्देश्य चुनावी रणनीति बनाना, आने वाले चुनाव में पार्टी जीत हासिल कर सके और अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत बनाना रहेगा।

Read More: UP Cabinet: योगी मंत्रीमंडल और संगठन में हो सकते है बड़े बदलाव, जानें ये अपडेट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox