CM Yogi: अपराध के मुद्दे पर सीएम योगी ने सपा को घेरा, आरोपी को बताया सपा नेता

India News UP ( इंडिया न्यूज़) CM Yogi : उत्तरप्रदेश की विधानसभा में वार-पलटवार का दौर जारी है। आज विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर हल्ला बोल दिया। योगी ने कहा कि देश की जनता को इन लोगों ने ठगने का काम किया है। जनता को संविधान बदलने की बात कहकर गुमराह किया है। खटाखट करने वालों को 2027 के चुनाव में हम सफाचट कर देंगे। कांग्रेस ने लोकतंत्र को आपातकाल लगाकर कुचला था, सपा के लोग कांग्रेस के साथ मिलकर संविधान बचाने की बात करते हैं। जिसका जवाब 2027 में मिलेगा।

अर्थव्यवस्था पर बोले सीएम योगी

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान सदन में पेश किए गए 12 हजार 209 करोड़ वाले अनुपूरक बजट पर बात की साथ ही विकास योजनाओं का भी वर्णन किया। योगी ने बताया कि यह बजट यूपी के सपनों को पूरा करने के लिए जरूरी है। इस साल पेश किए गए मूल बजट का 40 प्रतिशत भिन्न-भिन्न विभागों को आवंटित कर दिया गया है। जबकि 20 प्रतिशत खर्च किया जा चुका है। आज यूपी की अर्थव्यवस्था दूसरे स्थान पर है, ये हमारे प्रयासों का ही परिणाम है। प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी हुई है, जिसने देश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ाने में मदद किया है।

किशोरी से दुष्कर्म पर योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा को घेरते हुए सवाल उठाया। अयोध्या रेप कांड पर योगी ने कहा कि 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ जिसमें मोईद खान को हिरासत में लिया गया जो सपा का नेता है। सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को भुगतना पड़ेगा, जो लोग अपराध करेंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, न ही प्रतिष्ठा कमाने आया हूं। यहां से अधिक प्रतिष्ठा मठ में थी। कानून व्यवस्था को लेकर योगी ने गोमती नगर की घटना पर भी बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला की सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परीक्षा को लेकर योगी ने कहा कि परीक्षा को 10 चरणों में कराया जाएगा साथ ही परीक्षा पारदर्शी होगी।

also read –

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago